spot_img

ये है नवगछिया का सैदपुर, 108 फीट ऊंचे वैष्णवी दुर्गा मंदिर, दक्षिण भारतीय शैली, अष्टमी को 56 प्रकार के भोग, वैष्णवी बलि, झलकती है कई प्रदेशों की नक्काशी वाली खूबसूरती

करोड़ों से निर्मित मंदिर की नक्काशी, गर्भगृह की आंतरिक साज-सज्जा, बंगाल, राजस्थान, बनारस, दिल्ली और बंगाल के कारीगरों की तूलिका, गर्भगृह से बाहर राजस्थान के कारीगरों की सजावट, शारदीय नवरात्र महोत्सव पर बंगाल के मूर्तिकारों की ओर से माता की भव्यता देती प्रतिमा...एक बार दर्शन को जरूर आइए

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: नवरात्रि गंगा तट वाली वैष्णवी सैदपुर दुर्गा मंदिर की वैष्णवी बलि प्रथा है प्रख्यात, मंदिर की चौखट पर शीश नवाने से सारी मनोकामनाएं होती है पूरी

- Advertisement -

नवगछिया, देशज टाइम्स ब्यूरो। नवरात्र के अवसर पर शक्ति स्वरूपा मां अंबे के 10 दिवसीय महापर्व दुर्गा पूजा की शुरुआत रविवार से प्रथम मां शैलपुत्री की पूजन के साथ आरंभ है। चारों ओर भक्ति में वातावरण से शराबोर हो रही है।

- Advertisement -

वहीं, इस अवसर पर नवगछिया से तीनटंगा जाने वाले सड़क के निकट और गंगा तट से सटे सैदपुर गांव स्थित 108 फीट ऊंचे वैष्णवी दुर्गा मंदिर का इतिहास अति प्राचीन है। मंदिर की भव्यता अलौकिक है। मंदिर की छटा ही मनमोहक है। नवनिर्मित भवन की भव्यता को लेकर आसपास सहित अन्य जिलों में चर्चा होती है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार इस के स्तंभ और गुंबद पर किए गए दक्षिण भारतीय शैली में कार्य श्रद्धालुओं को मन मुग्ध कर देती है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पटना आईएएस न्यूज़: टेंडर घोटाले में दो वरिष्ठ IAS निलंबित, ED के खुलासे से नौकरशाही में हड़कंप

इसकी आंतरिक साज-सज्जा पर विशेष ध्यान दिया गया है। करोड़ों की लागत से बना मंदिर की नक्काशी और गर्भगृह की आंतरिक साज-सज्जा, बंगाल, राजस्थान, बनारस, दिल्ली और बंगाल के कई क्षेत्र के कारीगरों की ओर से किया गया है। गर्भगृह से बाहर मंदिर परिसर को राजस्थान के कारीगरों की ओर से सजाया गया है। शारदीय नवरात्र महोत्सव पर बंगाल के मूर्तिकारों की ओर से माता की भव्य प्रतिमा बनाई जाती है।

पिछले कई वर्षों से सात्विक विधि से की जा रही है मां दुर्गा की पूजा करोड़ों की लागत से बनी इस मंदिर की स्थापना सन 1962 में हुई थी। सैदपुर के ग्रामीण ठीठर गोसाई की जमीन पर मनोकामना पूर्ण होने पर गोपालपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष बृजभूषण पांडे ने इस मंदिर की स्थापना की थी।

सन् 2011 में ग्रामीणों की उपस्थिति में वर्तमान मंदिर अध्यक्ष महेश कुंवर के नेतृत्व में मंदिर निर्माण समिति का गठन किया गया। 5 मार्च 2012 सोमवार के दिन संत शिरोमणि नवगछिया शिव शक्ति योग पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी आगमानंद जी महाराज का आगमन हुआ। उन्हीं के दिशा निर्देश पर ग्रामीणों के सहयोग से भव्य मंदिर का निर्माण हुआ।

इस मंदिर में प्रत्येक वर्ष शारदीय नवरात्र के अवसर पर कलश स्थापना, प्रतिमा स्थापना के साथ मेले का आयोजन होता है। मेला समिति के अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि प्रथम पूजा रविवार से शनिवार तक मानस कोकिला अर्चना भारती की ओर से संगीतमय कथा होगा।

यह भी पढ़ें:  Patna Rabri Devi Bungalow News: राबड़ी आवास पर पुलिस की भारी टीम, खाली कराने की तैयारी और अड़ी Ex CM|Bihar Politics HOT

मंदिर के पंडित आचार्य मोहित कुमार झा ने बताया कि प्रत्येक दिन दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ संध्या महाआरती का विशेष कार्यक्रम होता है। वैष्णवी बलि के लिए प्रख्यात है ,यह मंदिर। इसमें कुष्मांड, ईख, नैनूवा, नींबू, लड्डू का प्रथम पूजा ,निशा पूजा और नवमी के दिन वैष्णवी बलि दिया जाता है। अष्टमी के मध्य रात्रि 56 प्रकार के भोग लगाये जाते हैं। भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Jamui News: चॉकलेट समझ 4 सहेलियों ने खाई सल्फास की गोली, 1 बच्ची की मौत

जमुई के गम्हरिया गांव में चार मासूम बच्चियों ने सड़क पर पड़ी सल्फास की गोली को चॉकलेट समझकर खा लिया। इस दर्दनाक हादसे में एक बच्ची की जान चली गई, जबकि तीन की हा

Bihar News: बिहार विधानमंडल की बैठकों से अब गायब नहीं रह पाएंगे अफसर | मुख्य सचिव प्रत्यय का डीएम – कमिश्नर को कंपलसरी लेटर

बिहार विधानमंडल की बैठकों से अधिकारियों की अनुपस्थिति पर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। अब डीएम, कमिश्नर और विभागाध्यक्षों को अनिवार्य रू

Muzaffarpur Traffic News: मुजफ्फरपुर से Darbhanga Road तक महाजाम का कहर, 2 घंटे तक फंसी रही एंबुलेंस; मूकदर्शक बनी पुलिस

मुजफ्फरपुर में शनिवार रात महाजाम से हड़कंप मच गया। सदातपुर मोड़ से कांटी रोड पर 2 घंटे तक एंबुलेंस सहित गाड़ियां फंसी रहीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई।

Darbhanga Sadak Hadsa News: दरभंगा में काल बनकर दौड़ा वाहन, सुपौल-बेनीपुर मुख्य पथ पर दो बाइक सवार युवकों की कुचलकर मौत, आक्रोशित ग्रामीणों...

Darbhanga Sadak Hadsa News: दरभंगा में सुपौल-बेनीपुर मुख्य पथ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौके पर मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जा