मई,10,2024
spot_img

ये “एसपी साहेब”! देते थे महिला पुलिस अधिकारी को सस्पेंड करने की धमकी, मगर कहानी में आ गई बड़ी ट्वीस्ट

spot_img
spot_img
spot_img

ये “एसपी साहेब”! हैं। इनका घौंस सुनकर महिला पुलिस अधिकारी की नींद उड़ी थी। हर वक्त महिला पुलिस अधिकारी को सस्पेंड करने की धमकी देते थे। मगर कहानी में आ गई बड़ी ट्वीस्ट और फिर जो सामने आया, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। महिला पुलिस अधिकारी को मिली बड़ी राहत। खबर आप भी पढ़िए जो नवादा से है।

दरअसल, यह कहानी है गोविंदपुर थाना इलाका निवासी सिद्धेश्वर यादव के बेटे मनोज यादव की। इन्हें एसपी बनने का बड़ा शौक शुमार हो गया। खुद को नवादा एसपी बताते हुए उन्होंने महिला दारोगा को फोन पर धमकी देना शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार, नारदीगंज थाने की दारोगा अंशु प्रभा हैं। इन्हें इस सिरफिरे ने बार बार फोन करके अपना रौब जमाना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Khajauli News| खजौली में आग की तबाही, 5 लाख की संपत्ति खाक

धमकी भरा यह कॉल जब आया तो वह नवादा एसपी बताते हुए महिला एसआई को थानेदार बनाने की लालच देने लगा। यह बात अंशु प्रभा को हजम नहीं हुई। जब उन्होंने फोन काट दिया तो दोबारा  उसने कॉल किया और इस बार उसे सस्पेंड करने की धमकी देने लगा।

इसके बाद महिला दारोगा ने अगले दिन नारदीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद सर्विलांस की मदद से उसे पुलिस ने दबोच लिया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics| Controversy | अब Lalan Singh लपेटे में, JDU MLA Gopal Mandal ने कहा, अनंत सिंह अलबल बकता है, कोई बर्दाश्त करेगा

पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए बताया कि वह पुलिस अधिकारी बनकर कई पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को कॉल करता था। नारदीगंज के थानेदार मुकेश कुमार को भी एसपी बनकर फोन किया था। थाने से जुड़ी बातें पूछने की कोशिश करता था।

मनोज यादव ने पटना सिटी एसपी तक को कॉल कर चुका है। इसके खिलाफ पटना के गर्दनीबाग में भी मामला दर्ज है। साथ ही रोहतास, शिवहर, औरंगाबाद में भी कई मामले दर्ज है। फिलहाल अब उसे जेल भेज दिया गया है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें