मई,17,2024
spot_img

मयनागुड़ी में लॉरी और ट्रेलर में भीषण टक्कर, तीन दिहाड़ी मजदूरों की मौत, 12 से अधिक की हालत नाजुक

spot_img
spot_img
spot_img

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुड़ी में भीषण सड़क हादसा हुआ है।लॉरी-ट्रेलर की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी हैं। कई मजदूर घायल हो गये हैं। हादसा मंगलवार की सुबह हुई है।

हादसा उस समय हुआ, जब मयनागुड़ी के उल्लादाबीर गांव में 20 दिहाड़ी मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रेलर विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू किया।

 

यह भी पढ़ें:  Ayodhya Ram Mandir Pran Pratistha | Gau Pratishtha Sankalp | तो क्या...अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिष्ठा दोबारा होगी... !

घायल व्यक्तियों को जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, और तीन को मृत घोषित कर दिया गया। इसमें कमाल मल, सुमन शेख और हसन शेख शामिल हैं। वहीं 12 अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक और घायल व्यक्ति मुख्य रूप से मुर्शीदाबाद और बीरभूम जिले के रहने वाले हैं।

सभी श्रमिक वर्तमान में रेल विभाग के संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत हैं। मंगलवार सुबह वे न्यू मालबाजार-चंगरबंधा रेल मार्ग पर विद्युतीकरण कार्य के सिलसिले में जा रहे थे।

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव और राहत कार्य में जुट गयी। सभी मजदूर रेलवे में काम करते हैं। घायल 5 मजदूरों की हालत गंभीर है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| बिहार के सरकारी स्कूलों में मंगल ही मंगल...अब, Mid Day Meal में मिलेंगी बच्चों को गरमा गरम दूध

बताया जा रहा है कि ट्रेलर में करीब 20 मजदूर सवार थे। सभी डोमोहानी की ओर जा रहे थे। तभी उल्लादाबुरी इलाके में एक ट्रेलर और लॉरी की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना के बाद कोहराम मच गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

पुलिस के मुताबिक सुबह कुहासे के कारण दुर्घटना हुई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे लोग सुबह उठे ही थे कि जोरदार टक्कर की आवाज सुनाई दी। वे लोग घटना स्थल पर पहुंचे। घायल लोग इधर-उधर पड़े हुए थे। पुलिस मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें