back to top
16 सितम्बर, 2024

Araria News: आसमां से उतरी चमकती मौत, एक साथ खेत में बिछ गईं तीन लाशें, छह बकरियां भी मरीं

spot_img
spot_img
spot_img

Araria News: आसमां से उतरी चमकती मौत, एक साथ खेत में बिछ गईं तीन लाशें, छह बकरियां भी मरीं। (Three people died due to lightning in Araria) अररिया जिले के रानीगंज के ठेकपुरा गांव के बहियार में ठनका गिरने से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई है।

चार लोगों की हालत नाजुक, घास काटने के दौरान हादसा

चार लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। चारों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस दौरान ठनका से छह बकरियों की भी मौत हुई है। सभी बहियार में खेती कार्य से जुटे थे कि एक-एककर सभी वज्रपात की चपेट में आ गए।

घायलों का रानीगंज रेफरल अस्पताल में इलाज चल रहा

मरने वालों में विजेंद्र राय, सुशीला देवी उसकी बेटी खूशबू कुमारी सभी रानीगंज थाना क्षेत्र के ठेकपूरा गांव के वार्ड संख्या 16 के रहने वाले शामिल हैं। वहीं, ओम कुमार राय,पूनम कुमारी, संजुला देवी और रोशन कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों का रानीगंज रेफरल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

रानीगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया

जानकारी के अनुसार, दिन में करीब ढाई बजे यहां भारी बारिश हुई। इसी दौरान सभी खेत में घास काट रहे थे। कुछ लोग वहीं बकरी चरा रहे थे। सभी इसी दौरान ठनका की चपेट में आ गए। रानीगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आगे की तहकीकात चल रही है।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -