spot_img

पुनपुन सुरक्षा बांध के किनारे मिली सर कटी लाश, हत्या कर डेड बॉडी को लाकर फेंका

spot_img
- Advertisement -

पटना से बड़ी खबर है यहां के जानीपुर थाना अंतर्गत धाराय चक गांव के पश्चिम पुनपुन नदी सुरक्षा बांध के किनारे सुबह-सबह सर कटी लाश मिली है। इससे ग्रामीणों में सनसनी फैल गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

आशंका जताई जा रही है कि अन्यत्र हत्या कर युवक के सर को काटकर अपराधियों ने कहीं दूसरी जगह फेंक दिया और डेड बॉडी को जानीपुर के धराय चक के पास फेंक दिया। अब पुलिस के सामने मृतक की पहचान कराना और उसके कटा सर तलाश करना बड़ी परेशानी का सबब बना हुआ है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar New CM: बिहार में कायम रहेगा नीतीश मॉडल? सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान!

वहीं घटना के बाद आसपास के इलाके ग्रामीणों में खौफ का माहौल बना हुआ है।घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गए। इसके बाद स्थानीय जानीपुर थाना को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में किया और छानबीन शुरू की हालांकि शव की पहचान नहीं हो पाई।

पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र 30 वर्ष से अधिक लगती है। डेड बॉडी पर केवल जांगिया था। वहीं पुलिस टीम के लिए यह मामला बड़ी चुनौती के रूप में सामने आया है।

 

जानीपुर थाना अध्यक्ष उत्तम कुमार लाल ने बताया कि ग्रामीणों ने सुबह सुबह करीब 7:00 बजे धराय चक के पास पुनपुन नदी सुरक्षा बांध किनारे एक सर कटी लाश मिलने की सूचना दी। पुलिस को छानबीन में लगता है कि अपराधियों ने युवक की हत्या अन्यत्र दूसरे इलाके में करने के बाद शव की पहचान ना हो पाए, इसलिए इस इलाके में लाकर शव को फेंक कर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें:  Railway News: गोरखपुर-अलीपुरद्वार स्पेशल ट्रेन: गर्मी की छुट्टी में यात्रियों को मिली बड़ी राहत, जानें पूरा टाइम-टेबल

पुलिस टीम के पास अभी तक जानीपुर एवं अन्य किसी इलाके से किसी व्यक्ति के मिसिंग का मामला भी नहीं आया है। पुलिस हर पहलू पर तफशीश कर रही है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Jamui News: जमुई में ‘विचाराधीन बंदी’ समीक्षा समिति की बैठक, जेलों से भीड़ कम करने का बड़ा फैसला!

विचाराधीन बंदी: जमुई में जेलों की भीड़ कम करने और उन कैदियों को राहत...

Bhagalpur News: शिक्षा नवाचार 2.0, भागलपुर में दिखा छात्रों का दम, ‘सफलता का संगम’ बना नई उम्मीद

शिक्षा नवाचार: भागलपुर में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई इबारत लिखी गई है।...

Smart Meter: बिजली उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत, अब प्रीपेड या पोस्टपेड, अपनी पसंद का चुनें विकल्प

Smart Meter: बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर है! अब स्मार्ट मीटर इस्तेमाल...