spot_img

आज 1 अगस्त है, बिहार में 4 नए फैसले, स्कूल, ई-चालान, कूड़ा-कचरा…पेपरलेस, गलती की तो छपेंगी तस्वीरें…और फिर देश

spot_img
- Advertisement -

बिहार में एक अगस्त से बहुत कुछ बदलने वाला है। पटना हाईकोर्ट जातीय गणना पर अपना फैसला मंगलवार को दोपहर एक बजे बाद सुनाएगा। नीतीश कैबिनेट की बैठक भी आज होने वाली है। इसमें कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। वहीं, आज एक अगस्त से चार बड़े फैसले पहले से ही सरकार ले चुकी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सरकार ने आज एक अगस्त से बड़े और कड़े फैसले लेने का फैसला कर चुकी है। इसके तहत, शिक्षा विभाग में अब बायोमेट्रिक हाजिरी लगेंगी। सभी काम पेपरलेस होंगे। वहीं, पटना समेत प्रदेश के बारह जिलों में ई-चालान की व्यवस्था शुरू होगी। साथ ही, सड़कों पर कूड़ा फेंकने वालों की खैर नहीं होगी। अगर सड़कों पर कूड़ा फेंका तो चौक- चौराहों पर आपकी तस्वीरें लग जाएंगीं।

- Advertisement -

मगर, बिहार के इन चारों फैसलों पर बात करने से पहले, चलते हैं पहले देश। जहां, जो पहले से तय था, वही हुआ। इनकम टैक्‍स रिटर्न के लिए सरकार ने आखिरी तारीख नहीं बढ़ाई। यानी आज से ITR फाइल करने वालों को जुर्माना देना होगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Corruption News: करोड़ों का घोटाला! रिशु श्री मामले में 3 अधिकारी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी IAS फरार, राज्य में सनसनी!

आज से नए महीने, अगस्‍त की शुरुआत हो गई है। और इसी के साथ फाइनेंशियली कुछ बड़े बदलाव भी आज से लागू हो गए हैं। कई चीजों में बदलाव हुआ है जो आपकी जेब की सेहत के लिए सही नहीं है।

19 किलो वाला कमर्शियल सिलिंडर एक बार फिर सस्ता हो गया है। घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी ATF की कीमतों में 7728 रुपये प्रति किलो की भारी भरकम बढ़ोतरी कर दी है।

इसका सीधा असर हवाई किरायों पर देखने को मिल सकता है। एयरलाइंस महंगे ATF को ग्राहकों ट्रांसफर करने के लिए किराया महंगा कर सकती हैं।1 अगस्त से उन कंपनियों के लिए भी इलेक्ट्रॉनिक इनवॉयस अनिवार्य हो जाएगा।

आज से 300 दवाओं के लिए QR कोड अनिवार्य होगा, ये दवाएं वो हैं जिनका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया जाता है। 31 दिसंबर 2023 तक अधिकतम 5000 रुपये के जुर्माने के साथ ITR फाइल किया जा सकेगा। जिस व्यक्ति की टैक्‍सेबल इनकम 5 लाख से ज्यादा नहीं है, उन्‍हें लेट फीस के तौर पर 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, इससे अधिक टैक्‍सेबल इनकम वाले लोगों को 5000 रुपये तक का भुगतान करना होगा।

यह भी पढ़ें:  Chhapra Train News: नई दिल्ली से दरभंगा आनेवाली क्लोन हमसफर एक्सप्रेस छूटी तो दूसरी में सवार, TT से विवाद... फिर हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा!

वहीं, बिहार में सभी सरकारी स्कूलों में कल से लेकर 15 अगस्त तक बायोमेट्रिक हाजिरी लगेगी। इसके साथ ही साथ इस महीने के दूसरे सप्ताह में शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव केके पाठक राज्य के सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों के साथ सीधा संवाद करेंगे।

वहीं अब राजधानी में सड़क पर कचरा फेंकने वालों की तस्वीर शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर लगाई जाएगी। अगस्त माह में पटना मुजफ्फरपुर बिहार शरीफ और भागलपुर सहित 12 जिलों में मैनुअल ट्रैफिक चालान बंद हो जाएंगे। इन जिलों में सिर्फ आटोमेटिक या इलेक्ट्रॉनिक हैंडहेल्ड डिवाइस से ही चालान काटे जाएंगे।

यह भी पढ़ें:  Bihar Land Records News: बिहार में भूमि विवादों पर बड़ा फैसला!भूमि अभिलेखों के सुधार, उत्तराधिकार नामांतरण और बंटवारा... 11 जून से विशेष महाअभियान

वहीं, शिक्षा विभाग के सचिवालय, निदेशालय और संबंधित सभी कार्यालयों में ई-आफिस सिस्टम पर कामकाज शुरू कर दिया जायेगा। इधर, शिक्षा विभाग में ऐप के जरिये आनलाइन हाजिरी का ट्रायल कुछ जिलों में एक अगस्त से शुरू हो सकता है।

खासतौर पर उन स्कूलों में जहां शिक्षकों का शतप्रतिशत आंकड़ा सिस्टम में अपलोड हो चुका है। हालांकि, राज्यस्तर पर अभी एप के जरिये हाजिरी लेने की कोई डेट लाइन तय नहीं हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Land News: बिहार में जमीन मापी हुई महंगी! गांव से लेकर शहर तक जानिए नई रेट लिस्ट

बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जमीन मापी शुल्क में भारी वृद्धि की है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में प्रति खेसरा 1000 और शहरी में 2000 रुपये देने होंगे, जिससे आ#BiharLandNews,#LandMeasurement,#RevenueDepartment

Bihar में ठगवा इंजीनियर का कारनामा, साले और पत्नी के साथ मिलकर 400 लोगों को बनाया अपना Cyber शिकार, तरीका जानकर उड़ जाएंगे होश!

Patna Cyber Crime News: पटना में साइबर पुलिस ने एक बड़े ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह का संचालन एक बीटेक इंजीनियर अपनी पत्नी और साले के साथ मिलकर कर र#PatnaCyberCrime,#BiharPolice,#CyberFraud

Vaibhav Suryavanshi News: 15 वर्षीय Baby Boss क्या अफगानिस्तान ‘ए’ के खिलाफ जड़ेगा बड़ा स्कोर? जानिए कहां और कितने बजे दिखेगा मैच?

भारत 'ए' और अफगानिस्तान 'ए' के बीच गुरुवार को दांबुला में दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। सबकी निगाहें 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी, जिन्होंने पहले#VaibhavSuryavanshi,#IndiaACricket,#DambullaMatch

आज कोर्ट में रोशन आनंद की किस्मत का फैसला! जमानत पर होगी बड़ी सुनवाई, सब की निगाहें!

खान ग्लोबल स्टडीज के गार्ड से मारपीट के आरोपी ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रोशन आनंद की जमानत याचिका पर आज अदालत में सुनवाई होगी। पहले उनकी जमानत खारिज हो चुकी#PatnaCoaching,#RoshanAnand,#KhanSirNews