SC कॉलेजियम की अनुशंसा पर पटना हाईकोर्ट के दो जज का तबादला कर दिया गया है। वही केंद्र सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद जजों के ट्रांसफर को राष्ट्रपति ने अपनी मंजूरी दे दी है। वही SC ने पटना के दो जजों का तबादला करने के साथ ही दो नये जजों को पटना हाईकोर्ट भेजा है।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पटना हाईकोर्ट के दो जजों के ट्रांसफर की सिफारिश की थी। उसे अब राष्ट्रपति की मंजूरी मिली है। पटना हाईकोर्ट के जज जस्टिस मधुरेश प्रसाद का ट्रांसफर कोलकाता हाईकोर्ट कर दिया गया है। वहीं, जस्टिस सुधीर सिंह का ट्रांसफर पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ कर दिया गया है।
वही उधर, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पटना हाईकोर्ट में दो नये जजों को भेजने की सिफारिश की थी। उसे भी राष्ट्रपति की मंजूरी मिली है। गुवाहाटी हाई कोर्ट की जज जस्टिस नानी तागिया को पटना हाईकोर्ट भेजा गया है। वहीं, तेलंगाना की जस्टिस अनुपमा चक्रवर्ती को भी पटना हाईकोर्ट भेजा गया है। पढ़िए पूरी खबर
पटना हाई कोर्ट के जस्टिस सुधीर सिंह का तबादला पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में किया गया है। पटना हाई कोर्ट के ही जस्टिस मधुरेश प्रसाद का तबादला कलकत्ता हाई कोर्ट में हुआ है। वहीं गुवाहाटी हाई कोर्ट के जस्टिस नानी तागिया और तेलंगाना हाई कोर्ट की जस्टिस अनुपमा चक्रवर्ती का तबादला पटना हाई कोर्ट में किया गया है। इसके साथ ही कानून मंत्रालय ने 09 उच्च न्यायालयों के 16 न्यायाधीशों के स्थानांतरण की अधिसूचना जारी की है। 16 न्यायाधीशों में से 02 एडिशनल जज हैं।
इसके अलावा इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस एसपी केसरवानी का तबादला कलकत्ता हाई कोर्ट, पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के जस्टिस राज मोहन सिंह का तबादला मध्यप्रदेश हाई कोर्ट में किया गया है। वहीं कनार्टक हाई कोर्ट के जस्टिस नरेंद्र जी. अब आंध्रप्रदेश हाई कोर्ट भेजे गए हैं। मणिपुर हाई कोर्ट के जस्टिस एमवी मुरलीधरन कलकत्ता हाई कोर्ट भेजे गए हैं।
पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के जस्टिस अरविंद सिंह सांघवान को इलाहाबाद हाई कोर्ट, पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के जस्टिस अवनीश झिंगन को राजस्थान हाई कोर्ट, पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के जस्टिस अरुण मोंगा को राजस्थान हाई कोर्ट, आंध्रप्रदेश
हाई कोर्ट के सी. मानवेंद्रनाथ रॉय को गुजरात हाई कोर्ट, तेलंगाना हाई कोर्ट के जस्टिस मुन्नुरी लक्ष्मण को राजस्थान हाई कोर्ट, कलकत्ता हाई कोर्ट की एडिशनल जज पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट और आंध्रप्रदेश हाई कोर्ट के डीवी रमन्ना को मध्यप्रदेश हाई कोर्ट में ट्रांसफर किया गया है।







