spot_img

गश्ती पर निकले पुलिस वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, एक जवान की मौत, दो की हालत गंभीर

spot_img
- Advertisement -

छपरा से बड़ी खबर है जहां गड़खा थाना क्षेत्र में महमदा गांव से शिवरहिया जाने वाली सड़क पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने रात्रि गश्ती दल के वाहन को टक्कर मार दिया।

- Advertisement -

इस घटना में एक होमगार्ड जवान नगरा ओपी अंतर्गत नगरा बाजार निवासी स्व. श्रीकिशुन साहक के 56 वर्षीय पुत्र तारकेश्वर प्रसाद की मौत हो गई। वहीं दो जवान नगर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी स्व. वैद्यनाथ सिंह के पुत्र अजय कुमार सिंह और थाना क्षेत्र के गांव निवासी तेज नारायण मिश्रा के पुत्र चंदन कुमार मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, थाना पुलिस ने ट्रक के चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: बाबा बैद्यनाथ के दरबार में CM सम्राट चौधरी, देवघर से मांगी बिहार की समृद्धि! पढ़िए क्यों ख़ास है यह दौरा?

जानकारी के अनुसार, गड़खा थाना पुलिस का रात्रि गश्ती दल NH 722 पर छपरा रोड में गश्ती करते महमदा गांव के समीप पहुंचा। इसके बाद गश्ती जीप फिर महमदा गांव से शिवरहिया जाने वाली सड़क पर बढ़ रही थी, तभी विपरीत दिशा में तेज रफ्तार में जा रहे अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस जीप को टक्कर मार दी।

घटना अर्धरात्रि की है, जब छपरा गड़खा मुख्य मार्ग पर गस्ती वाहन जासो सती पोखरा के पास गश्ती कर रही थी। तभी विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने ठोकर मार दी। इस घटना के बाद पुलिस द्वारा ट्रक को पकड़ लिया गया है। इसके साथ ही ड्राइवर और खलासी को हिरासत में ले लिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: बिहार पीएनजी कनेक्शन, अब हर माह मिलेंगे 12,000 नए कनेक्शन, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की CMG पढ़िए!

बिहार पीएनजी कनेक्शन: बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी है! अगर आप भी अपने...

Bhagalpur Students Protest: जर्जर हॉस्टल पर छात्रों का बड़ा हंगामा, मारवाड़ी कॉलेज प्रशासन को 3 दिन का अल्टीमेटम

Bhagalpur Students Protest: बिहार के भागलपुर में छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर है।...