spot_img

गोपालगंज से पटना आ रही बस की सीवान में ट्रक से भीषण टक्कर, आमने-सामने की टक्कर में दो दर्जन जख्मी, 6 की हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement -

सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां गोपालगंज से होते हुए पटना जा रही बस रविवार की सुबह भयानक हादसे की शिकार हो गई है। इस बस और ट्रक की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत होने से दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,सीवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र में अहले सुबह एक ट्रक और यात्री बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। घटना में करीब दो दर्जन यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घने कोहरे के चलते एक ट्रक और यात्री बस के बीच जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में दो दर्जन यात्रियों के घायल हैं जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र के लहेजी गांव के पास की है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

बस सुबह गोपालगंज से खुली थी और सीवान के कई इलाके से होकर पटना की ओर जा रही थी। सुबह तकरीबन 6:30 बजे सुबह में बसंतपुर थाना इलाक़े के शहरकोला के पास इस दुर्घटना में ट्रक का चालक-सह चालक भी गंभीर रूप से घायल हो है। सभी को सुबह करीब साढ़े आठ बजे से सीवान के सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया जा रहा है। एक महिला की हालत नाजुक देख पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Manoj Bajpayee Bihar Visit: मनोज वाजपेयी ने किया भितिहरवा आश्रम का दौरा, DM-SP से मुलाकात और प्रशासन से गांधी-कस्तूरबा के विचार पर गुफ्तगू!

हादसा सीवान जिले के सीवान–सीतलपुर एसएच 73 पर स्थित बसंतपुर थाना क्षेत्र के लहेजी गांव के समीप का है। सभी घायलों को स्थानीय पुलिस और लोगों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया जाया गया है। वहीं, घटना के बाद काफी देर तक सीवान सीतलपुर एसएच घंटों बाधित रहा।

 

मौके पर बसंतपुर थाने की पुलिस रेस्क्यू में लगी है और बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।बताया जा रहा है कि कोहरे की वजह से ये हादसा हुआ है। दोनों वाहन चालक अनियंत्रित हो गए और साइड लेने के दौरान दोनों आपस में टकरा गए। घटना के बाद बस के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए। जिस में बैठे करीब दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना में चालक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सीवान सदर अस्पताल में कोहराम मचा हुआ है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर से मोदी सरकार को ललकारा, महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस ने साधा निशाना, पूछे सवाल… तीन साल पहले कहां थे?

महिला आरक्षण बिल: भागलपुर से कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है।...

Bihar News: बिहार पीएनजी कनेक्शन, अब हर माह मिलेंगे 12,000 नए कनेक्शन, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की CMG पढ़िए!

बिहार पीएनजी कनेक्शन: बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी है! अगर आप भी अपने...

Bhagalpur Students Protest: जर्जर हॉस्टल पर छात्रों का बड़ा हंगामा, मारवाड़ी कॉलेज प्रशासन को 3 दिन का अल्टीमेटम

Bhagalpur Students Protest: बिहार के भागलपुर में छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर है।...