spot_img

भागलपुर में बड़ा हादसा, कुएं में बकरी गिरी, निकालने उतरे दो लोगों की दम घुटने से मौत, विरोध में चिकित्सक से हाथापाई

spot_img
- Advertisement -

भागलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां शाहकुंड शहरी क्षेत्र के पश्चिम मुस्लिम टोला में आज दर्दनाक हादसा सामने आया। पुराने कुएं में आज एक बकरी गिर गयी। कुएं में गिरे बकरी के बच्चे को निकालने के फेर में घुसे दो लोगों की दम घुटने से मौत हो गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बकरी को कुएं से निकालने के लिए दो व्यक्ति कुंए के अंदर गए। लेकिन कुएं में उनकी भी जान चली गयी। वहीं, आनन फानन में स्थानीय लोग दोनों को इलाज के लिए शाहकुंड अस्पताल पहुंचे। यहां ऑक्सीजन ठीक से नहीं लगाने की वजह से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

- Advertisement -

आक्रोशित लोगों ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जयप्रकाश सिंह के साथ जमकर धक्का-मुक्की की। हालात इतने बिगड़ गए कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को कमरे में छिपना पड़ा। वहीं, मौके पर ही दोनों मो. सर्फराज उर्फ सोनू (35) और मो. सद्दाम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Greenfield Expressway: पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का काम तेज: 3 घंटे में पूरी होगी दूरी, जानें लेटेस्ट अपडेट

पुलिस की ओर से शव को एंबुलेंस से थाना ले जाया गया। लोगों की भीड़ वहां नहीं पहुंचे, इस कारण थाने के मुख्य गेट को भी बंद कर दिया गया। घटना मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बकरी चरते चरते एक पुराना कुंआ में गिर गयी। उसको बचाने के लिए रहमान के पुत्र सरफराज जब अंदर गया तो वो भी बाहर नहीं निकला। अंदर में ही उसकी दम घुटने से मौत हो गई। वहीं दूसरा सद्दाम जब रहमान को निकालने अंदर गया तो उसकी भी दम घुटने से मौत हो गई।

जब स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी और एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंचा तो स्थानीय लोगों ने डॉक्टरों से हाथापाई भी की। साथ ही लोगों ने एंबुलेंस में भी तोड़ फोड़ कर जमकर हंगामा भी किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगो को समझाकर हंगामा को शांत कराया। वहीं, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों ने बताया कि तीसरा युवक भी रस्सी के सहारे घुस रहा था, लेकिन उसके द्वारा इशारा करने पर बाहर निकाल लिया गया। इसकी सूचना लोगों ने बीडीओ और थानाध्यक्ष को दी गई। बीडीओ अभिनव भारती की सूचना पर अस्पताल से दो एंबुलेंस भेजा गया। लोगों द्वारा छड़ के जरिए दोनों को किसी तरह बाहर निकाला गया। अस्पताल पहुंचने पर दोनों को बारी-बारी से तीन चिकित्सकों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Summer Special Trains: गर्मी की छुट्टियों में रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार-बंगाल के यात्रियों को सीधा लाभ

Summer Special Trains: लीजिए, गर्मी की छुट्टियों का ऐलान हो चुका है और इसी...

Bhagalpur News: बांका में Fake Teachers, 10 ‘फर्जी गुरुओं’ पर FIR, निगरानी ने कई को दबोचा, मचा हड़कंप!

Fake Teachers: बिहार के बांका जिले में शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर चल...

Madhubani Road Accident: NH-27 पर भीषण हादसा, महिला और बाइक सवार की मौत, तीसरा जख्मी

Madhubani Road Accident: मधुबनी में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला...

Bihar Bus Guidelines: बिहार में बस संचालकों की मनमानी खत्म, लगेगी लगाम, जारी हुए नए नियम, पढ़िए यात्री सुविधा!

Bihar Bus Guidelines: बिहार में बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर है! लंबे समय...