- Advertisement -

प्रयागराज से बड़ी खबर है जहां नेहरू पार्क में अतीक गैंग से जुड़े बदमाश अरबाज का सोमवार को एनकाउंटर हो गया।जिस नेहरू पार्क में बदमाश का एनकाउंटर हुआ है, वह उमेश पाल के घर से करीब दो किमी दूर है। उमेश पाल हत्याकांड में शामिल रहा अतीक का करीबी अरबाज पैशन प्रो बाइक से जा रहा था।
जानकारी के अनुसार, राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके सरकारी गनर की दिनदहाड़े हत्या करने वाले बदमाश को पुलिस ने ढेर कर दिया है। प्रयागराज पुलिस ने दावा किया कि उमेश पाल हत्याकांड में शामिल अरबाज को मुठभेड़ में मार गिराया गया है। इसके साथ ही उमेश हत्याकांड में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी। इसी दौरान वह नेहरू पार्क पहुंच गया, जहां दोनों तरफ से फायरिंग हुई। एनकाउंटर में अरबाज को गोली लगी। उसके सीने और पैर में गोली लगी. पुलिस ने घायल अरबाज को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं एसओजी टीम का भी एक सदस्य घायल हुआ। पढ़िए पूरी खबर
अतीक अहमद की पत्नी और बसपा नेता शाइस्ता परवीन, उनके बेटे एजम, अबान, अली, उमर और दोस्त रेहान से पुलिस पूछताछ कर रही है। जेलों में बंद अतीक के गुर्गों से भी यूपी STF पूछताछ कर रही है।
यही नहीं, अहमदाबाद जेल में बंद अतीक से मिलने वालों की भी डिटेल खंगाली जा रही है. इस काम में जेल अधीक्षक को भी लगाया गया है।पुलिस को इस बात की भी आशंका है कि शूटर नेपाल न भाग जाएं. यही कारण है कि नेपाल के सीमावर्ती जिलों को अलर्ट मोड में डाल दिया गया है।
अरबाज प्रयागराज के पूरामुफ्ती के सल्लाहपुर का रहने वाला था। गैंग का पुराना सदस्य था। उमेश पाल की हत्या के वक्त यही हमलावरों की कार चला रहा था। अरबाज खान की उम्र 25 वर्ष उम्र बताई जा रही। पुलिस का कहना है कि मौके से दो बदमाश भागने में सफल रहे हैं, उनकी तलाश की जा रही है।
- Advertisement -
उमेश पाल पर हमला करने के बाद अरबाज का चेहरा CCTV फुटेज में आया था। पता चला था कि पुरा मुफ्ती के सल्लाहपुर निवासी अरबाज नाम का शातिर अपराधी का कार चला रहा था। उसने उमेश पर हमला भी किया था।अरबाज अतीक अहमद के बेटे असद का ड्राइवर था। हमलावरों की क्रेटा गाड़ी पुलिस ने बरामद की है। अरबाज को बाहुबली अतीक अहमद का बेहद खास माना जाता था. उसका पिता भी अतीक अहमद की गाड़ी चलाता था।
- Advertisement -







