back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 12, 2026
spot_img

बेकाबू कंटेनर ने 4 गाड़ियों को मारी टक्कर, फिर हाइवे पर बने होटल में जा घुसा, 15 की मौत, 20 जख्मी

spot_img
- Advertisement -
महाराष्ट्र से बड़ी खबर आ रही है जहां मुंबई-आगरा हाइवे पर बेकाबू कंटेनर ने चार गाड़ियों को टक्कर मार दी। फिर हाइवे पर बने होटल में जा घुसा। इस हादसे में पंद्रह लोगों की मौत हो गई है वहीं बीस से अधिक जख्मी हैं। हादसा धुले जिले में मुंबई-आगरा हाइवे पर पलासनेर गांव के नजदीक सुबह करीब 10 बजकर 45 मिनट पर हुआ।

जानकारी के अनुसार, ट्रक का ब्रेक फेल हो जाने के कारण भीषण हादसा हुआ है। ट्रक ने दो बाइकों, एक कार और एक अन्य कंटेनर को पीछे से टक्कर मारी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद ट्रक हाइवे पर बस स्टॉप के पास एक होटल में जा घुसा। जहां पर ट्रक पलट गया।

- Advertisement -

अधिकारी ने बताया कि लगभग पंद्रह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बीस से अधिक लोग घायल हो गए। बस स्टॉप पर इंतजार कर रहे कई लोग ट्रक की चपेट में आ गए। अधिकारी ने बताया कि ट्रक एमपी से धुले की ओर जा रहा था। पुलिस ने बताया कि घायलों को शिरपुर और धुले के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज जारी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna News: BMSICL के बड़े साहब के घर SVU का छापा... निकला 'खजाना', नोटों की गड्डियां और जमीन के कागज देख फटी रह गईं अधिकारियों की आंखें

जानकारी के अनुसार, ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे। इसके बाद चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। ट्रक ने दो मोटरसाइकिल, एक कार और एक और कंटेनर को पीछे से टक्कर मारी। इसके बाद ट्रक हाईवे पर एक बस स्टैंड के पास बने एक होटल में जा घुसा और पलट गया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, धुले जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचल दिया। ट्रक से कुचलकर पंद्रह लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा 20 लोग घायल हैं। बताया जाता है कि तेज रफ्तार ट्रक होटल में घुस गया। इसी दौरान कई लोग इसकी चपेट में आ गए।

महाराष्ट्र के धुले में सड़क हादसा

महाराष्ट्र के धुले में सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने चार वाहनों को टक्कर मार दी। इसके बाद वह राजमार्ग पर एक होटल में जा घुसा। जिसमें ट्रक से कुचलकर पंद्रह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बीस से अधिक लोग घायल हो गए।

बताया जाता है कि तेज रफ्तार होने के कारण ट्रक बेकाबू हो गया। वह तेजी से होटल में जा घुसा। होटल में खाना खाने वाले लोगों की अधिक भीड़ थी। जिससे ये बड़ा हादसा हुआ। हादसे के बाद होटल के अंदर लोगों की चीख-पुकार मच गई। पुलिस को मामले की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Breaking Crime News: मधुबनी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दो युवकों को नकाबपोश ने मारी गोली, लूट का विरोध पड़ा भारी, हालत नाजुक

घायलों को शिरपुर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस निरीक्षक हेमंत पाटिल के अनुसार 14 पहिए का कंटेनर मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र की ओर आ रहा था।

मंगलवार सुबह लगभग 10.30 बजे मुंबई-आगरा हाईवे पर मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के सीमावर्ती गांव में पलासनेर इलाके में ढलान पर अचानक कंटेनर का ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद बेकाबू कंटेनर दो वाहनों को टक्कर मारते हुए एक होटल में घुस गया। कंटेनर की स्पीड इतनी अधिक थी कि होटल के आगे से घुसा कंटेनर पीछे की दीवार तोडक़र निकल गया और वहीं पलट गया।

यह भी पढ़ें:  LPG Shortage: पश्चिम एशिया युद्ध की आंच, भारत में रसोई गैस का गहराता संकट

उन्होंने बताया कि इस घटना में मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि शिरपुर ग्रामीण अस्पताल में इलाज के दौरान आठ लोगों की मौत हो गई है। शिरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य चलाया। इस घटना की जानकारी मिलते ही धुले जिले के पुलिस अधीक्षक संजय बारकुंड पुलिसबल सहित मौके पर पहुंच गए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

CEL में इंजीनियर और अन्य पदों पर Sarkari Naukri: तुरंत करें आवेदन!

Sarkari Naukri: सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (CEL) में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं...

स्मार्टफोन सेटिंग्स: अपनी आँखों को दें आराम और बेहतर नींद

Smartphone Settings: आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन हमारी ज़िंदगी का अभिन्न अंग बन...

Darbhanga News: दरभंगा में LPG Gas Supply पर बड़ी राहत! अब इस एक नंबर पर होगी हर शिकायत दूर, जानें नया आदेश, पढ़िए सभी...

LPG Gas Supply: दरभंगा में रसोई गैस की किल्लत की खबरों के बीच जिला...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें