spot_img

बिहार पुलिस की वर्दी से देह की गंध….पति को खोजते बिहार आई यूपी की महिला को थानाध्यक्ष ने 8 दिनों तक थाना में बंधक बना करता रहा दुष्कर्म, बर्तन और कपड़े भी धुलवाए, 2 लाख रंगदारी भी वसूली

spot_img
- Advertisement -

किशनगंज के टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला पर थाना परिसर में महिला को बंधक बनाकर आठ दिनों तक शारीरिक शोषण का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला अपने पति की तलाश में उत्तरप्रदेश के अंबेडकर नगर से किशनगंज के टेढ़ागाछ पहुंची थी। यहां वर्दी की आड़ में पुलिस वाले ने मुखिया के साथ मिलकर 8 दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।

- Advertisement -

इतना ही नहीं दरोगा ने पीड़िता के पति से 2 लाख रुपए की रंगदारी भी वसूली कर लिया।डीएसपी रैंक के अधिकारी की जांच में महिला के आरोप सही पाए गए हैं।इधर किशनगंज एसपी इनामुल हक ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही दोनों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। घटना से बाद से आरोपी दरोगा और मुखिया दोनों फरार है।

- Advertisement -

दरअसल, महिला अपने पति की तलाश में बिहार आई थी। रेप के बाद थानाध्यक्ष ने डरा धमका कर उससे दो लाख रुपए भी वसूले और पति के साथ छोड़ दिया। वहीं इस मामले में एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थानेदार को  सस्पेंड कर गिरफ्तारी का आदेश जारी कर दिया है।

महिला का आरोप है थानाध्यक्ष ने आठ दिनों तक थाना में बंधक बनाकर रेप किया। महिला ने बताया की थाना अध्यक्ष व मुखिया प्रतिनिधि डाकपोखर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज यादव ने उसे थाना में रुकने का दबाव बनाया।

एसपी ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर गिरफ्तारी का आदेश जारी किया है। थानाध्यक्ष मधेपुरा के मूल निवासी हैं। पांच साल से वह किशनगंज जिला पुलिस बल में कार्यरत हैं। पढ़िए पूरी खबर

मामला किशनगंज जिले से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि यूपी के अंबेडकरनगर जिले की रहने वाली महिला की शादी स्थानीय टेढ़ागाछ प्रखंड के डाक पोखर पंचायत स्थित मटियारी गांव के युवक मुन्नवर से हुई थी। वह कुछ पहले ही अपने पति को खोजने बिहार आई थी।

यह भी पढ़ें:  Jharkhand News: लोहा कटर बना काल...धनबाद में Gas Cylinder Blast से 3 की मौत, गैस फैलने से दर्दनाक-विचलित कर देने वाला मंजर!

यूपी के अंबेडकर नगर की दलित महिला ने एफआईआर में बताया कि अपने पति को खोजते हुए जिले के टेढ़ागाछ थाना प्रभारी नीरज कुमार निराला के पास पहुंची थी। वहां दरोगा ने भरोसा दिलाया था कि वह उसके पति को खोज निकालेगा। आरोपी दरोगा उसे भरोसे में लेकर अपने आवास पर ले गया।

देर शाम दरोगा ने डाक पोखर के मुखिया मनोज यादव को अपने आवास पर बुलाया। फिर महिला के साथ दुष्कर्म किया। ये सिलसिला 8 दिनों तक चलता रहा। महिला का आरोप है कि दरोगा ने उससे शारीरिक संबंध बनाने के साथ-साथ बर्तन और कपड़े भी धुलवाए।

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया था कि दोनों आरोपी दुष्कर्म करने के बाद मुंह बंद करने की धमकी देते थे। दोनों ने पीड़िता और उसके ससुराल वालों का जीना मुहाल कर देने की धमकी दी।

पीड़िता का आरोप है कि नीरज कुमार निराला ने उसे इन 8 दिनों तक बंधक बनाए रखा और उसे छोड़ने के बदले पति से 2 लाख की रंगदारी तक वसूल ली। इसके बाद आरोपी दरोगा ने ट्रेन से यूपी भेज दिया।

जांच में सही पाए गए आरोप

पीड़ित महिला किशनगंज एसपी डॉ. इनामुल हक के पास लिखित शिकायत लेकर पहुंची। एसपी इनामुल हक ने डीएसपी रैंक के अधिकारी से इसकी जांच कराई। जांच में महिला का आरोप सही पाया गया। उसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, रंगदारी सहित कई दूसरे आरोपों में केस दर्ज किया गया।

इसी बीच महिला टेढ़ागाछ थाना पहुंची और थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला से फरियाद लगाई। वहीं महिला को देखने बाद थानाध्यक्ष की नीयत बिगड़ गई। इसके बाद थानेदार ने डाक पोखर पंचायत के मुखिया मनोद यादव को थाने में बुलाया।

यह भी पढ़ें:  Indo-Nepal Border Road: चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज को मिलेगी कनेक्टिविटी की सौगात, 554 KM लंबी सड़क से सीमांचल से मिथिलांचल तक रफ्तार का दिखेगा जादू!

लगभग छह महीने पहले उनकी पोस्टिंग टेढ़ागाछ थाना में हुई थी। वहीं आरोप लगाने वाली महिला का मायके उत्तरप्रदेश के अंबेडकरनगर जिला के बालापुर थाना में है। वह कुछ दिन ट्रेन से पूर्व बिहार आयी थीं।

महिला का आरोप है कि पति को खोज देने के नाम पर थानेदार और मुखिया ने उसके साथ आठ दिनों तक दुष्कर्म किया। इस दौरान थानेदार ने महिला को अपने थाना स्थित आवास पर रखकर घर का काम भी कराया।

इसके बाद थानेदार ने महिला के पति को थाने में बुलाया और महिला प्रतिनिधि की मिलीभगत से 2 लाख रुपए लेकर महिला को पति के साथ छोड़ दिया। थानेदार ने महिला को धमकी भी दी कि यदि मामले की जानकारी किसी को दी तो तुम्हारे ससुराल वाले को झूठे मुकदमे में फंसा दिया जाएगा।

थानाध्यक्ष पर महिला ने दुष्कर्म सहित अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज कराया। इसके साथ टेढ़ागाछ के डाकपोखर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज यादव पर एफआईआर हुई है।
मामले पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एसपी डॉ. इनामुल हक मेंगनू ने टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष नीरज को निलंबित कर गिरफ्तारी का आदेश दिया है। निलंबित थानाध्यक्ष पर विभागीय कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। मामला दर्ज होते ही टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष फरार हो गए। आरोपी थानाध्यक्ष 2009 बैच के दारोगा हैं।
महिला ने थानेदार की धमकी के डर से पति और ससुरालवालों को कुछ नहीं बताया। वहीं कुछ दिनों बाद महिला हिम्मत जुटाकर पति के साथ जिला मुख्यालय पहुंची और पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की शिकायत की।
शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एसआईटी का गठन किया गया। वहीं जांच करने के बाद मामला सही पाया गया। इस मामले में किशनगंज के एसपी एनामुल हक ने बताया कि थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला और डाकपोखर के मुखिया प्रतिनिधि मनोज यादव पर टेढ़ागाछ थाना में धारा 343, 376b, 384, 385, 34 के तहत केस किया गया है।
उत्तर प्रदेश की रहने वाली यह महिला एक माह पूर्व अपने पति के घर का पता लगाने फरियाद लेकर टेढ़ागाछ थाना पहुंची थी। थाना में टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला के पास महिला ने फरियाद लगायी। इसके बाद टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष ने डाकपोखर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज यादव को बुलाया।
थानाध्यक्ष ने आठ दिनों तक महिला का शारीरिक शोषण किया। इसके बाद महिला के पति को थाना बुलाया गया और मुखिया प्रतिनिधि की मिलीभगत से महिला से दो लाख रुपये लेकर महिला को छोड़ दिया गया। इसके बाद पीड़ित महिला को ट्रेन में चढ़ा कर वापस उसके घर उत्तर प्रदेश भेज दिया। उस वक्त डर व दहशत से उसने पति या ससुरालवालों को कुछ नहीं बताया।
कुछ दिनों बाद महिला वापस अपने पति के पास टेढ़ागाछ आ गई। इसके बाद महिला ने ससुरालवालों को घटना की आपबीती सुनायी। महिला के ससुराल वाले इसे सुनकर अवाक रह गए। पीड़िता महिला एक सप्ताह पूर्व घटना की शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंची थी।

एसपी डॉ. इनामुल हक मेंगनू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशिक्षु डीएसपी राजन कुमार के नेतृत्व में एक जांच टीम का गठन किया। प्रशिक्षु डीएसपी की जांच के बाद एसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष के खिलाफ टेढ़ागाछ थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी गई। पूरे मामले की जांच के लिए एसपी ने ठाकुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर अरुण कुमार के नेतृत्व में एक एसआईटी भी गठित किया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News: CM Nitish की 'मिनी स्विट्जरलैंड' यात्रा, ईको-टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, गिद्ध संरक्षण केंद्र का भी उद्घाटन, पढ़िए 'जंगल सफारी'
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर में Veer Kunwar Singh Samaroh, विजयोत्सव की भव्य तैयारी, पढ़िए कौन होंगे मुख्य अतिथि

Veer Kunwar Singh Samaroh: भागलपुर में स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा बाबू वीर कुंवर...

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान स्टेशन: MP शांभवी चौधरी की बड़ी मांग, जानें क्यों चाहिए पुरानी जगह पर ही रेलवे स्टेशन!

Kusheshwarsthan Station: बिहार के समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने लोकसभा में एक ऐसा मुद्दा...

Bhagalpur Free Health Camp: लायंस क्लब फेमिना ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, हजारों ने उठाया लाभ!

Free Health Camp: भागलपुर में समाज सेवा का एक बेहतरीन उदाहरण सामने आया है।...