अप्रैल,29,2024
spot_img

किसानों की दु:ख देखकर आ रहे थे…जवान को दे गए दर्द… चिराग पासवान के काफिले की गाड़ी ने पुलिस जवान को मारा धक्का…और रूका भी नहीं काफिला..आगे बढ़ गया

spot_img
spot_img
spot_img

लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का यह कैसा व्यवहार, किसानों की दु:ख देखकर आंसू बहाया और जाते जाते जवान को दर्द दे गए और एक बार भी रूककर देखा नहीं कि कैसी तबीयत है श्रवण कुमार की…

जानकारी के अनुसार, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के काफिले की गाड़ी ने शुक्रवार को एक पुलिस जवान श्रवण कुमार को धक्का मार दिया। हद यह, टक्कर मारने के बाद चिराग पासवान का काफिला रुका नहीं, आगे बढ़ गया।

घायल पुलिस जवान श्रवण खगड़िया के रहने वाले हैं। उनके पैर में चोट लगी है। घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चिराग पासवान शुक्रवार को बक्सर जिले के बनारपुर पहुंचे थे, यहां से लौटते समय यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें:  kk Pathak | Bihar News | हेडमास्टरों पर अब होगा FIR...

घायल पुलिस जवान श्रवण खगड़िया के रहने वाले हैं। उनके पैर में चोट लगी है। घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चिराग पासवान शुक्रवार को बक्सर जिले के बनारपुर पहुंचे थे, यहां से लौटते समय यह हादसा हुआ।

बनारपुर में चिराग पासवान ने किसानों की सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने समाधान यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के पास हर समस्या का समाधान केवल लाठी है। इनकी सरकार किसान हों, शिक्षक हों, छात्र हों, सभी की समस्या का समाधान केवल लाठी चलाकर करती है। उन्होंने चौसा में निर्माणाधीन बक्सर पावर प्लांट से जुड़ी योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण में धांधली का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jhanjharpur News| शादी में वरमाला से पहले दुल्हे को काटा सांप...रातभर Hospital, Doctors.......शहनाई और 7 फेरे का Climax

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें