back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 10, 2026
spot_img

पत्नी को बनाया चाहता था वेश्या, नहीं मानीं तो पत्नी पर खौलता गर्म पानी उड़ेला

spot_img
- Advertisement - Advertisement

नालंदा से बड़ी खबर है जहां पत्नी को वेश्या बनाने के खेल में एक शख्स अरुण पासवान ने अपनी महिला दीपनगर थाना क्षेत्र के समस्ती गांव की रहने वाली पत्नी पर खौलता गर्म पानी उड़ेल दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से झुलस गई।

- Advertisement -

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला लहेरी थाना क्षेत्र के मामू भगना मोहल्ले की है। जहां महिला अपने पति और बेटी के साथ पिछले छह महीने से लहेरी थाना क्षेत्र के मामू भगना मोहल्ले में रह रही थी।

इलाजरत महिला का कहना है कि मैं अपने पति के आचरण और उसके व्यवहार से थक चुकी हूं। वह विगत छह महिला से मुझसे गलत काम करवा रहा है।  मैंने कई बार इस बात का विरोध किया जिसके बाद मुझे यह शारीरिक यातना देता था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Highway News: बिहार-झारखंड का सफर होगा आसान, NH 333A को मिलेगी चौड़ी और नई रफ्तार

महिला ने होटल का नाम बताते हुए कहा कि बस स्टेंड के पीछे एक होटल में छह महीने से जा रही हूं और गलत काम कर के उसे रुपये दे रही हूं। महिला के अनुसार उसका पति उससे रोज पांच हजार रुपया कमा कर लाने का दवाब देता है जिस वजह से उसे मजबूर होकर जाना पड़ता है। आज विरोध करने पर उसे गर्म पानी से झुलसा दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Mathura News: हंसते-खेलते एक ही परिवार के पांच शव... दूध के गिलास और दीवार पर लिखा 'सुसाइड नोट'... पढ़िए दरवाजा खुला और सामने 5 लाशें ...अनसुलझे सवाल...

महिला का कहना है कि अब मैं अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती हूं। मैं अब अकेले पूरी जिंदगी काट लूंगी लेकिन उसके साथ अब मैं नहीं रह सकती हूं। महिला ने बताया कि मेरा पति मेरे साथ कई बार मारपीट कर चुका है। वह इससे पहले पीटा था तब मेरा होंठ कट गया था, एक बार उसने आरी से हाथ काट दिया था।

महिला का कहना है कि वह शहर के ही एक मॉल में काम करती है। उसका पति अरुण पासवान उससे विगत छह महीने से वेश्यावृति का काम करवा रहा है। वह जब-जब इस घृणित काम का विरोध करती है तब अरुण पासवान उसकी पिटाई करता है। इसी क्रम में आज रविवार को इसी बात पर दोनों के बीच बहस हो रही थी।

महिला खाना बना रही थी। चावल बनाने के लिए पानी गर्म कर रही थी, तभी अचानक अरुण पासवान रसोई घर में आया और खौलता हुआ पानी महिला पर उड़ेल डाला जिससे महिला बुरी तरह झुलस गई। वह जोर जोर से चीखने चिल्लाने लगी। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ कर वहां पहुंचे और आननफानन में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Judicial Service Exam पास कर बनीं जज, दृष्टिहीन थान्या नाथन की प्रेरणादायक कहानी

Judicial Service Exam: जिंदगी में सफलता केवल साधनों से नहीं, बल्कि मजबूत इरादों से...

मासिक कमाई का सुनहरा अवसर: Post Office Investment Plan से हर महीने पाएं 9000 रुपये

Post Office Investment Plan: भारतीय निवेशक हमेशा ऐसे सुरक्षित और स्थिर विकल्पों की तलाश...

भारत में आ रही है नई Hyundai Electric Car: क्या टाटा पंच ईवी की बादशाहत खतरे में?

Hyundai Electric Car: भारत के तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में अब एक...

Salman Khan News: सलमान खान का वो इंटरव्यू, जिसने ‘तेरे नाम’ की कामयाबी का सारा क्रेडिट खुद से दूर कर दिया!

Salman Khan News: बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्म 'तेरे नाम' ने जब 2003 में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें