spot_img

Weather Forecast: आ रहा पश्चिमी विक्षोभ,अगले दो दिनों में बदलेंगे तेजी से मौसम, कहीं-कहीं बारिश

spot_img
- Advertisement -

आइए जानते हैं, देशभर के मौसम का हाल। जहां बारिश भी है, खुशखबार। पिछले कई दिनों से दिल्ली के लोग खतरनाक प्रदूषण से मुश्किल में है। हालांकि 10 नवंबर से राजधानी के लोगों को राहत मिलने वाली है। भारतीय मौसम विभाग ने 10 नवंबर को दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना (Western disturbance coming in next two days) जताई है।

- Advertisement -

आईएमडी के ताजा अपडेट के मुताबिक, दिल्ली में आज यानी 9 नवंबर को कोहरे के साथ बादलों का डेरा हो सकता है। इसके बाद 10 नवंबर को हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले दो दिनों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश की संभावना है।

- Advertisement -

इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखा जा सकता है। यानी 10 नवंबर को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ 10 नवंबर के बाद अगले दो दिनों तक हवा की रफ्तार तेज रहेगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Sitamarhi News: सीता की नगरी सीतामढ़ी में 8 साल की बच्ची से बलात्कार, बवाल, आक्रोशित भीड़ का उग्र प्रदर्शन, सड़क पर आग और जाम

तेलंगाना, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अनुसार, नौ नवंबर को, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभवना है। आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिणी प्रायद्वीप में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है। अगले 24 घंटे में तमिलनाडु, केरल, गोवा, तटीय कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है। 11 नवंबर से इन राज्यों में बारिश कम होनी शुरू हो जाएगी। इसके साथ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भी बर्फ बारी की संभावना जताई है। यानी 8 से 10 नवंबर तक जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Education News: नवोदय विद्यालय रिजल्ट: दरभंगा के छात्रों ने CBSE 12वीं में गाड़े झंडे, खुशी प्रिया बनीं स्कूल टॉपर!

नवोदय विद्यालय रिजल्ट: अरे भैया! दरभंगा के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों...

Bihar Politics: ओसामा शहाब की गिरफ्तारी टली! पटना से खाली हाथ लौटी सीवान पुलिस, जानिए पूरा मामला

ओसामा शहाब: बिहार की सियासत में बुधवार का दिन गहमागहमी भरा रहा। जब सीवान...