back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 17, 2026
spot_img

नाबालिग नशेड़ी ने बड़ी आपराधिक साजिश के लिए घर में छुपाकर रखे थे आठ जिंदा बम…,वह कौन था जिसने किया पुलिस को फोन

spot_img
- Advertisement -

वैशाली में जिंदा बम मिलने और घरों समेत बगीचे में मिलने की कहानी कोई नई नहीं है। आज से करीब एक साल पूर्व भी नौ जिंदा बम बगीचे में बोरे में रखे मिले थे। इसपर बच्चों की नजर पड़ी थी। बाद में पुलिस ने उसे डिफ्यूज किया था। मामला महनार थाने के महिंदवाड़ा पंचायत का था। अब यहां तो ताजा मामला है उसमें नाबालिग नशेड़ी ने बड़ी आपराधिक साजिश के लिए घर में छुपाकर रखे थे आठ जिंदा बम…,मगर वह कौन था जिसने किया पुलिस को फोन, पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

 

- Advertisement -

ताजा मामला भी हाजीपुर का ही है जहां हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने छापेमारी करते हुए आठ जिंदा बम बरामद किए हैं। हद यह है कि इस बरामदगी में भी बच्चे यानी नाबालिग ही हैं जो कहीं से सभी बम लाकर घर में रख लिए थे। बाद में इसकी जानकारी स्वयं नाबालिग के पिता पिता खुर्शीद आलम ने पुलिस को दी। फिर जो हुआ पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को आठ जिंदा बम एक घर से बरामद किए हैं। पुलिस को आशंका है कि यह सभी बम बड़ी आपराधिक साजिश के लिए रखे गए थे। जिसकी सूचना स्वयं साजिशकर्ता नाबालिग था जिसके पिता खुशीर्द ने इसकी सूचना पुलिस को देकर एक बड़े साजिश का पर्दाफाश करवा दिया है। अब पुलिस हर कोण से पूरे मामले को देख रही है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News बिहार में Heat Wave को लेकर नीतीश सरकार अलर्ट! मुख्य सचिव ने 10 विभागों को दिए सख्त निर्देश, जानें क्या है तैयारी

पुलिस के अनुसार, उसे जानकारी मिली कि, नगर थाना क्षेत्र के चौधरी मुबारक गली के एक घर में आठ जिंदा बम रखे हुए हैं। तत्काल पुलिस वहां पहुंचकर उसे बरामद कर लिया है। साथ ही आोपी नाबालिग को गिरफ्तार करते हुए तत्काल सभी बम को डिफ्यूज कर दिए।

मौके पर पुलिस को दिए बयान में खुर्शीद ने कहा कि उसका बेटा नशेड़ी है। उसका बेटे से कोई लेना-देना बहुत दिनों से नहीं है। उन्होंने इसको लेकर कोर्ट में भी आवेदन दिया हुआ है। खुर्शीद आलम ने बताया कि 14 वर्षीय बेटे ने बम को टोकरी में लाकर घर में रखा था। पिता का कहना है कि बेटे का आपराधिक गतिविधि और अपराधियों के साथ उठना बैठना है। पुलिस फिलहाल नाबालिग से पूछताछ कर रही है। वहीं, बम मिलने की सूचना इलाके में आग की तरह फैल गई। लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस घटनास्थल पर जांच में जुटी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अक्षय कुमार ने बताया कि क्यों मुश्किल है कॉमेडी करना, ‘भूत बंगला’ से पहले खोले राज़

Akshay Kumar News: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म...

Free Fire Max Redeem Codes: आज ही पाएं मुफ्त डायमंड्स और एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड्स

Free Fire Max Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में रोमांच और पुरस्कारों का...

अनिल कपूर के वो बड़े ‘ना’, जो आज भी चर्चा का विषय हैं!

Anil Kapoor News: एक ऐसा नाम जिसने चार दशकों से भी अधिक समय तक...

भूत बंगला: अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद मचाएगी धमाल, एकता कपूर ने दी पूरी आज़ादी!

Bhoot Bangla News: बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' को लेकर जबरदस्त...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें