
3 जनवरी से भारत और श्रीलंका का पहला टी20 सीरीज खेला जायेगा। इस टी 20 सीरीज से रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल को आराम दिया गया है। ऐसे में टीम इंडिया की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे हैं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में एक स्टार खिलाड़ी का डेब्यू हो सकता है, नाम है गिल…शुभमन गिल या फिर एक ओवर में सात छक्के, कौन बनेगा ईशान किशन के साथ ओपनर। पढ़िए पूरी खबर
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन जनवरी से तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होगा।। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल नए लुक में नजर आए हैं।
शुभमन इस सीरीज के ठीक पहले अपना हेयरकट कराया है जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। शुभमन गिल ने अपना यह हेयरकट आलिम हाकिम से कराया है। उन्होंने ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शुभमन की तस्वीर शेयर की है।
श्रीलंका के खिलाफ हार्दिक पांड्या की कप्तानी में शुभमन गिल को भारत की तरफ से पहला मैच खेलने का मौका मिल सकता है। गिल बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्हें न्यूजीलैंड टूर पर भी शामिल किया गया था, लेकिन वह प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में नाकाम साबित हुए थे।
प्लेइंग इलेवन को लेकर जो कयास लग रहे हैं, उसमें ओपनिंग को लेकर अलग-अलग की बातें सुनने को मिल रही है। PTI के मुताबिक इशान किशन ओपनिंग में फर्स्ट चॉइश होंगे। वहीं उनके साथ एक ही ओवर में 7 छक्के उड़ाने वाले ऋतुराज गायकवाड़ दूसरे ओपनर की भूमिका में दिख सकते हैं।
ऋतुराज ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ लिस्ट ए मैच में 16 छक्के और 10 चौके उड़ाते हुए दोहरा शतक जड़ा था. इसी पारी के दौरान 16 छक्कों में से उन्होंने 7 छक्के एक ही ओवर में जड़े थे. दरअसल, उस ओवर की 5वीं गेंद जो नो बॉल हो गई थी, उस पर भी गायकवाड़ ने छक्का जड़ा था। इसी वजह से उन्हें एक ओवर में 7 छक्के लगाने में सफलता मिली।
शुभमन गिल टेस्ट और वनडे टीम में अपनी बैटिंग का जलवा दिखा चुके हैं. कई क्रिकेट पंडित ये मानते है कि गिल सुपरस्टार विराट कोहली की तरह बल्लेबाजी करते हैं। उनके तरकश में हर वो तीर मौजूद है, जिससे वह विरोधी टीम को ध्वस्त कर सकें। गिल ने भारत के लिए 13 टेस्ट मैचों में 736 रन और 15 वनडे मैचों में 687 रन बनाए हैं।






