spot_img

नाजायज संबंध में पत्नी की हथियार से काटकर हत्या, जब घर खुला देख अंदर गए लोग, फिर करने लगे यह मांग

spot_img
- Advertisement -

विक्रम सिंह, नवादा देशज टाइम्स। नाजायज संबंध की बलि चढ़ गई पत्नी। मामला नक्सल प्रभावित सिरदला थाना के तारण गांव का है जहां पति की ऐसी दरिंदगी कि अपनी पत्नी की सोमवार को धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद पूरे इलाका में कोहराम मच गया है।

- Advertisement -

घटना के बाद वह फरार हो गया। घटना सिरदला थाना क्षेत्र के कारण गांव की है। सोमवार सुबह जब लोगों ने महिला की लाश देखी तो दंग रह गए। देखते देखते आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

- Advertisement -

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही हैं। बताया जाता है कि 3 साल से पति पत्नी के बीच जमकर विवाद चल रहा था। विवाहिता को प्रताड़ित किया जा रहा था। लेकिन अचानक पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला का शव खेत में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस शव की जांच में जुट गई है। हालांकि हत्या के बाद पति फरार हो गया हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Siwan News: सीवान में दिनदहाड़े 20 लाख की Siwan ज्वेलरी शॉप लूट, फायरिंग पढ़िए -तेजस्वी ने लिखा, "भगवा गमछे वाले 5 अपराधी, कई राउंड फायरिंग, ज्वेलरी शॉप से लाखों की लूट!

पुलिस का मानना है कि नाजायज संबंध के कारण ही 3 वर्षों से पति पत्नी के रिश्ते बहुत ही तनावपूर्ण थे।दोनों के बीच कई बार मारपीट की घटना हो चुकी थी। जिसे आपसी पंचायती कर मामले को सुलझाया जाता रहा है। यही कारण रहा होगा जिस कारण पति ने पत्नी की हत्या कर दी।

रविवार रात भी उसने ऐसा ही किया लेकिन इस बार पत्नी ने विरोध किया। इसके बाद हैवान ने पहले बुरी तरह उसकी पिटाई की। इसके बाद धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। सुबह टहलने लोग निकले लोगों ने घर का दरवाजा खुला देखा तो अंदर गए। वहां महिला की खून से लथपथ लाश मिली तो दंग रह गए।

सिरदला थानेदार ने कहा कि घरेलू विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। हत्यारोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी अपनी पत्नी को पिछले 3 साल से प्रताड़ित करते रहता था। वह उस पर आरोप लगाता था कि उसका किसी दूसरे के साथ अवैध संबंध चल रहा है। इस बात को लेकर वह हमेशा अपनी पत्नी को मारता-पीटता था।

लोगों ने कहा कि पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से लें। और हत्यारोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। घटना के बाद महिला के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें:  Samastipur Railway News: समस्तीपुर में 140 टन क्षमता वाली 'Railway Crane' तैनात, रेल दुर्घटना राहत में आएगी तेजी

पुलिस ने बताया कि घटना के दोषी का पता लगाया जा रहा है। जिसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजनों का भी आरोप है कि इसके पति ने ही गला काटकर हत्या की है। इसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: चंद रुपयों में बिक गया Tilka Majhi का ठिकाना, बचे सिर्फ बे-ईमान … बरगद का पेड़ पूछ रहा मौन ‘ सवाल ’...

इतिहास सिर्फ तारीखों का बहीखाता नहीं है, यह समाज की आत्मा और संघर्षों का...

सोनपुर मंडल में Railway Ticket Checking: 3172 यात्रियों पर लगा भारी जुर्माना, 22 लाख से अधिक वसूले

Railway Ticket Checking: ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने की सोच रहे हैं? तो...

Muzaffurpur News: मुजफ्फरपुर नौशाद हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा … अवैध संबंध और पैसों का लेन-देन बना हत्या की वजह, पढ़िए पार्टी के नाम पर...

मुजफ्फरपुर हत्याकांड: बिहार के मुजफ्फरपुर में हुए नौशाद आलम हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज...