spot_img

World Cup का आगाज, भारत को झटका, सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को डेंगू

spot_img
- Advertisement -

विश्व कप 2023 का आगाज हो चुका है। विश्व कप में भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है, जो कि रविवार को खेला जाएगा। इससे ठीक पहले भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर है। टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल डेंगू की चपेट में आ गए हैं।

- Advertisement -

चेन्नई पहुंचने के बाद से शुभमन को तेज बुखार है। उनके टेस्ट किए जा रहे हैं। शुक्रवार को उनके और टेस्ट होंगे और शुरुआती मैच में उनके खेलने पर फैसला किया जाएगा।’ सूत्र ने कहा, पता चला है कि गिल का डेंगू के लिए टेस्ट किया जा रहा है और ऐसे में वह कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे।

- Advertisement -

ऑस्ट्रेलिया से मैच के पहले टीम इंडिया एमए चिदंबरम स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रही है। लेकिन शुभमन प्रैक्टिस में शामिल नहीं हुए हैं। उनका डेंगू टेस्ट हुआ है, जो कि पॉजिटिव आया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Araria Road Accident News: अररिया में खौफनाक सड़क हादसा: एक महिला समेत 3 लोगों की मौत, कई गंभीर, कैसे हुआ यह सब?

भारत वर्ल्ड कप 2023 में अपना पहला मैच रविवार यानी 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा। इस मैच में गिल के खेलने पर संशय बन गया है। गिल की गैरमौजूदगी में ईशान किशन और रोहित शर्मा ओपनिंग कर सकते हैं।


जानकारी के मुताबिक शुभमन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से बाहर भी हो सकते हैं।फिलहाल शुभमन मैनेजमेंट और डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। उनका शुक्रवार को फिर से टेस्ट होगा। अगर शुभमन की रिकवरी अच्छी रही तो खेलने की संभावना बन सकती है।

लेकिन अगर वे ठीक नहीं हुए तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच से बाहर हो जाएंगे।अगर इस मैच में गिल नहीं खेलते हैं तो फिर भारत के सामने रोहित शर्मा का ओपनिंग पार्टनर चुनने की चुनौती होगी।

इसके सबसे मजबूत दावेदार ईशान किशन हो सकते हैं। केएल राहुल को भी टीम ओपनिंग में आजमा सकती है। हालांकि, गिल का न होना भारत के लिए टेंशन साबित होगा, क्योंकि वह इस समय शानदार फॉर्म में हैं. गिल ने हाल ही में 24 सितंबर को ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक जमाया था। मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही उन्होंने 74 रनों की पारी खेली थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Dainik Rashifal News: आज का राशिफल – जानें किन राशियों की खुलेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान!

आज के दैनिक राशिफल में जानें कि ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। करियर, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और संबंधों पर ग्रहों का क्या है प्रभाव, किन राशि#DainikRashifal,#HoroscopeToday,#AstrologyNews

Patna Crime News: हैरान कर देगा पटना का सैलून संचालक मर्डर केस! पढ़िए – बेवफा पत्नी की ‘ देर रात वाली आशिक़ी...

पटना के गोपालपुर में सैलून संचालक पिंटू शर्मा हत्याकांड का खुलासा। पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश सामने आई। मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध।#PatnaCrime,#BiharNews,#MurderMystery

Darbhanga Boat Rescue News: कोसी नदी में नाव पलटी, ‘अब नहीं बचेंगे’ के शोर में रवींद्र बने देवदूत! जानिए

दरभंगा के गौड़ाबौराम में कोसी नदी में नाव पलटने से मचे हड़कंप के बीच, आपदा मित्र रवींद्र यादव ने अपनी जान जोखिम में डालकर सात लोगों को बचाया। प्रशासन उनके इस सा#DarbhangaNews,#BoatAccident,#AapdaMitra

Darbhanga University News: दरभंगा के दोनों विश्वविद्यालयों में चौंकाने वाला खुलासा: 6 सत्र की देरी से छात्रों का भविष्य दांव पर! जानिए इनसाइड रिपोर्ट

दरभंगा के कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय में छह सत्रों और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में एक सत्र की देरी से हजारों छात्रों का भविष्य खतरे में है। युव#DarbhangaNews,#BiharEducation,#UniversitySessionDelay