spot_img

Bihar News: जम्मू कश्मीर से लौटा, घर से बुलाकर कर डाला अपराधियों ने छलनी, गोली मारकर युवक की हत्या

spot_img
- Advertisement -

अररिया के रानीगंज थाना क्षेत्र के विस्टोरिया पंचायत स्थित कोसी भित्ता बहियार के समीप बीती रात 32 वर्षीय युवक रानीगंज थाना क्षेत्र के भोरहा पंचायत के रामपुर निवासी अफरोज आलम के पुत्र अमरोज आलम की अपराधियों ने गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। अपराधियों ने गोलियों से अमरोज के बदन को छलनी कर दिया। उसके सर, सीने और पैर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Encounter In Patna: पटना में पुलिस -अपराधी मुठभेड़, इनकाउंटर में ज्वेलरी लूट का मुख्य सरगना दिलीप को लगी गोली!

- Advertisement -

अमरोज आलम जम्मू कश्मीर में एक दुकान में नौकरी करता था

जानकारी के अनुसार, अमरोज आलम जम्मू कश्मीर में एक दुकान में नौकरी करता था। वह तीन-चार माह पहले ही जम्मू कश्मीर से घर आया था। बीती शाम अमरोज परिजनों को यह कहकर शाम सात बजे घर से निकला कि पांच मिनट में आते हैं।

- Advertisement -

लेकिन, बाइक से निकले अमरोज की रात भर मोबाइल मिला। परिजन हलकान रहे। आज सुबह पता चला कि उनको गोली मार कर हत्या कर दी गयी है। उन्हें घर से बुलाकर गोली मारी गई।

यह भी पढ़ें:  Bagaha News : बगहा की बगीचे में पेड़ से लटकी मिली प्रेमी युवक - युवती की लाश, पढ़िए ...दोनों की हत्या कर शवों को पेड़ से लटकाने की बड़ी मिस्ट्री!

पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया

वही, पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किए गए हैं। युवक रात को बहियार में क्या करने आया था इसकी जांच की जा रही है।

अबतक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। रानीगंज सर्कल के पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी, एसआई नीतू कुमारी एफएसएल की टीम के साथ तहकीकात में जुटी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Education News: संस्कृत विश्वविद्यालय सीनेट बैठक में उठे गंभीर सवाल, VC लक्ष्मी निवास पांडेय ने दिया भरोसा, कहा – हर समस्याओं का करूंगा...

संस्कृत विश्वविद्यालय: दरभंगा के कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय में बुधवार को आयोजित सीनेट की...

Darbhanga News: दरभंगा में बड़ा E-rickshaw Accident: घोघराहा-जाले सड़क पर ई-रिक्शा पलटा, ड्राइवर समेत 4 लोग घायल

E-rickshaw Accident: जाले के घोघराहा-जाले मार्ग पर बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया,...

Darbhanga News: दरभंगा-जयनगर NH 527B में भीषण सड़क दुर्घटना, स्कॉलर की मौत, बैग में मिले 6 लाख से अधिक कैश और अहम दस्तावेज

सड़क दुर्घटना: बिहार के दरभंगा जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।...

Bhagalpur News: भागलपुर में Roof Fall Death छत से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Roof Fall Death: भागलपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है,...