back to top
9 अक्टूबर, 2024
spot_img

बड़ा हादसा, एक के बाद एक फिर दूसरा, तीसरा… आपस में टकराईं 7 गाड़ियां, कई कारों के परखच्चे उड़े

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

महाराष्ट्र के मुंबई-पूणे एक्सप्रेस वे ( Mumbai-Pune Expressway ) पर एक बड़ा हादसा हो गया। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसे में कई कारों के परखच्चे उड़ गए। एक्सप्रेसवे पर एक के बाद एक सात गाड़ियां आपस में भिड़ गई।  हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुल वाहनों की संख्या ग्यारह जो आपस में टकराईं हैं।

इस भयंकर हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर फौरन एम्बुलेंस भेजी गई। कई घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ जख्मी लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर एक बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि यहां पर सात से सात गाड़ियां आपस में टकरा गई। यह हादसा खोपोली निकास के पास हुआ है।

सात वाहनों के एक-दूसरे से टकराने के बाद चार लोग घायल हो गए। इस हादसे में कई कारों के परखच्चे उड़ गए। घटना की  जानकारी मिलने के बाद मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटना के बाद एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि हादसा कितना भीषण हुआ है।

यह दुर्घटना एक्सप्रेस वे के मुंबई जाने वाली लेन पर खोपोली निकास के पास हुई है, जिसमें कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल, हादसे के कारण मुंबई की ओर जाने वाले मार्ग पर जाने वाली गाड़ियों को रोक दिया गया है।

हादसे के तुरंत बाद ही पुलिस की इसकी सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची है। फिलहाल, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें से कई लोगों की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। इस भीषण टक्कर में चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं।

जरूर पढ़ें

DMCH गए थे दवा लेने, 14 दिन बाद Darbhanga-Muzaffarpur NH-27 पर झाड़ी के पीछे मिला सिंहवाड़ा के 59 वर्षीय मिश्री यादव का शव

सिंहवाड़ा। दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच-27 के शोभन चौक के पास, एक बंद दुकान के परिसर में...

Darbhanga के बिरौल अनुमंडल में ‘उपद्रवियों पर शिकंजा’, SDM शशांक राज का सख्त फरमान: ‘गड़बड़ी या दबाव बर्दाश्त नहीं, इनको मिला — नोटिस, जानिए

आरती शंकर, बिरौल। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने के...

Darbhanga के लहेरियासराय में ललिया देवी का नेटवर्क ब्रेक, पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी — 57 लीटर बियर और 77 लीटर फ्रूटी शराब seize

प्रभाष रंजन, दरभंगा। लहेरियासराय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सैदनगर मोहल्ले...

Darbhanga Police का ‘नशे पर प्रहार’, नशीली कफ सिरप का बड़ा जखीरा जब्त, 3 गिरफ्तार

प्रभाष रंजन, दरभंगा। कोतवाली थाना की पुलिस ने एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी के निर्देश...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें