back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 26, 2026
spot_img

मुंबई के विनायक अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से सात मरीजों की मौत, विरोध में जमकर परिजनों का बवाल

spot_img
- Advertisement -

मुंबई। मुंबई के नालासोपारा इलाके में ऑक्सीजन की कमी के चलते 7 मरीजों ने दम तोड दिया । ये सभी मरीज विनायक अस्पताल में भर्ती थे। मरीजो के परिजन ने आरोप लगाया कि, अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी थी। मरीजो की मौत के बाद नाराज परिजन ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया।

बहरहाल अस्पताल की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।  गंभीर बीमारियो से जुूझ रहे मरीजो के लिए मुंबई के नालासोपारा में विनायक अस्पताल एकमात्र विकल्प है। परिजन के मुताबिक, बावजुद इसके इस अस्पताल की व्यवस्था चरमराई हुई है। अस्पताल प्रबंधन ने समय रहते ऑक्सीजन मुहय्या नही करवाया। नतीजतन 7 मरीजो को अपनी जान से हाथ धोना पडा।

इस बीच पूरे महाराष्ट्र में कोरोना के हालात बेहद खराब बने हुए हैं। राज्य में चरमराई हुई स्वास्थ्य व्यवस्था के चलते सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 51 हजार 751 नए मामले सामने आए। वहीं इस महामारी से 258 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अकेले मुंबई में सोमवार को संक्रमण के 6 हजार, 893 नए मामले सामने आए और 43 मरीजों की मौत हो गई।
महामारी की दूसरी लहर में यहां मुंबई पुलिस के एक उपनिरीक्षक (एसआई) की भी मौत हो गयी। महामारी का शिकार हुए एसआई मोहन डागड़े को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद इलाज के लिए बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में भर्ती कराया गया था।  मुंबई पुलिस जोन-8 के पुलिस उपायुक्त मंजूनाथ सिंघे ने मोहन झगडे की मौत की पुष्टी की है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Vivo V70 FE: 200MP कैमरे और धांसू फीचर्स के साथ आ रहा है वीवो का नया किंग!

Vivo V70 FE: भारत के स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर हलचल तेज होने...

Darbhanga News: गौड़ाबौराम प्रखंड के नए भवन में ना हो देरी, निर्माण का निरीक्षण, DM Kaushal Kumar का पढ़िए इंस्ट्रक्शन!

दरभंगा: एक ओर जहां पूरा प्रशासनिक अमला रामनमी के रंगों में सराबोर था, वहीं...

गडकरी का मास्टरस्ट्रोक: 1 करोड़ रोजगार और सुरक्षित सड़कें!

Driving School: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की हालिया घोषणा ने...

Darbhanga News: महागौरी पूजा में डूबा बेनीपुर, नवरात्र के आठवें दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, उत्सव का माहौल

बेनीपुर: वासंती नवरात्र के आठवें दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की विधि-विधान से...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें