back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 18, 2026
spot_img

Mumbai Rave Party: …गोवा जा रहे क्रूज जहाज पर NCB का छापा, बड़े एक्टर के बेटे से पूछताछ जारी

spot_img
- Advertisement -

मुंबई। मुंबई से गोवा जा रहे कार्डिलिया क्रूज जहाज पर नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने छापा मारकर नशीले पदार्थों के साथ 10 लोगों को हिरासत में लिया है। सभी के पास चरस, कोकीन व एमडी ड्रग्स बरामद किया गया है। हिरासत में लिए गए लोगों में एक प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता का बेटा भी शामिल बताया जा रहा है।

- Advertisement -

डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया

एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया कि शनिवार रात कार्डिलिया जहाज मुंबई से गोवा के लिए रवाना हुआ था और यह क्रूज सोमवार को वापस गोवा से मुंबई आने वाला था।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसी क्रूज जहाज पर शनिवार रात को एनसीबी की टीम ने छापा मारा और क्रूज जहाज को वापस मुंबई लाया गया। क्रूज में से 10 लोगों को नशीले पदार्थों के साथ हिरासत में लिया गया है, मामले की गहन छानबीन जारी है।

जानकारी के अनुसार मुंबई से गोवा जाने वाले हार्डिलिया क्रूज जहाज पर दिल्ली की एक मनोरंजन कंपनी ने हाई प्रोफाइल पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी के लिए 60 हजार से 5 लाख रुपये तक की इंट्री फीस रखी गई थी। यह पार्टी तीन दिनों तक चलने वाली थी।

इसकी जानकारी मिलते ही एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े व उनकी टीम ने जहाज में पहुंचने की गोपनीय व्यवस्था की। मुंबई से गोवा की ओर क्रूज के रवाना होने के बाद जैसे ही पार्टी शुरु की गई, एनसीबी ने छापा मारा और क्रूज को रात में वापस मुंबई लाया गया।

 

एनसीबी टीम ने क्रूज से कोकीन, चरस व एमडी ड्रग्स की 10 ग्राम व 25 ग्राम के भारी मात्रा में टेबलेट्स तथा अन्य नशीला पदार्थ बरामद किया है। समीर वानखेड़े ने बताया कि इस मामले में हिरासत में लिए लोगों से पूछताछ जारी है। इन सभी का मेडिकल चेकअप करवाया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जाले में PACS Election संपन्न: अध्यक्ष पद के लिए दो दिग्गजों में सीधी भिड़ंत, 43% वोटिंग ने बढ़ाई धुकधुकी

PACS Election: चुनावी बिसात पर जब दो पुराने महारथी आमने-सामने हों तो मुकाबला दिलचस्प...

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे जल्द होंगे घोषित, ऐसे करें चेक!

RBSE 10th Result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के लाखों छात्र-छात्राएं बेसब्री से अपने...

Cocktail 2 Teaser: शाहिद, कृति और रश्मिका ने लगाया रोमांस और मस्ती का तड़का, टीजर देख फैंस हुए क्रेजी!

Cocktail 2 News: बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों एक बार फिर दोस्ती, प्यार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें