spot_img

Delhi Airport टर्मिनल-1 के पास निर्माणाधीन साइट पर हादसे में 2 मजदूरों की मौत, 6 जख्मी

spot_img
- Advertisement -

दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे के टर्मिनल वन के पास एक निर्माण स्थल पर दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि छह मजदूर घायल हो गए। इस घटना के बाद पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज कर ली है और घटना की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

जैसे ही हादसे की जानकारी स्थानीय प्रशासन को मिली तुरंत पुलिस छानबीन में जुट गई। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि दिल्ली में पिछले 2 दिनों से बारिश हो रही है। इसी कारण राहत और बचाव कार्य में प्रशासन को परेशानी भी झेलनी पड़ी। वहीं अभी तक मृतक मजदूरों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। वहीं अभी तक घटना पर कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय विमानक्षेत्र के टर्मिनल-01 पर निर्माण कार्य के दौरान 06 अक्टूबर को हुए हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई और 6 मजदूर घायल हो गए। डीसीपी तनु शर्मा ने रविवार को इस मामले की जानकारी दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार से महाराष्ट्र... Child Trafficking, पटना-पुणे एक्सप्रेस से 167 बच्चों का रेस्क्यू, मानव तस्करी की ख़ुली परतें!

उन्होंने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से नहीं बल्कि अस्पताल से इस हादसे के बारे में जानकारी मिली। मृतकों की पहचान विकास और मनोज के रूप में हुई है। दोनों ही कंस्ट्रक्शन कंपनी की कॉलोनी में रहते थे और एयरपोर्ट के टर्मिनल वन पर एक्सपेंशन प्लान के तहत चल रहे निर्माण कार्य में काम कर रहे थे।

यह हादसा रात को शटरिंग के काम के समय हुआ। अचानक आठ मजदूर ऊपर से 40 फीट नीचे गिर गए। इनमें से एक मजदूर की मौके पर और दूसरे की अस्पताल में मौत हो गई। घायल मजदूरों का पालम के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Cylinder Blast 3 की मौत, 8 झुलसे; मासूम भी शामिल, पढ़िए बड़ी खबर

Darbhanga Cylinder Blast: बिहार के दरभंगा में रविवार शाम एक ऐसी दर्दनाक घटना हुई,...

Muzaffarpur Loot Case: बिहार में बड़ी कामयाबी! मुजफ्फरपुर लूट कांड का पर्दाफाश, दो बदमाश दबोचे, हथियार और लाखों का सोना बरामद

Muzaffarpur Loot Case: मुजफ्फरपुर में पिछले साल हुए एक बड़े सोना लूटकांड का पुलिस...

Muzaffarpur SSP का सख्त फरमान, ड्यूटी पर वर्दी नहीं तो होगी कार्रवाई और रुकेगा भत्ता!

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर पुलिस में अब अनुशासन और भी कड़ा होने जा रहा है।...

Madhubani News: स्पेशल समर ट्रेन, गर्मी में Madhubani से Gujrat जाना हुआ आसान, रेलवे चला रहा है अनारक्षित विशेष ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

स्पेशल समर ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए...