back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 24, 2026
spot_img

Adani-NDTV: अडाणी समूह की एंट्री के बाद NDTV के शेयर में अपर सर्किट, 5% तक उछला…मीडिया का वर्तमान परिदृश्य बदलेगा

spot_img
- Advertisement -

अडाणी समूह के न्यू दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड कंपनी (एनडीटीवी) में हिस्सेदारी खरीदने की खबर के बाद बुधवार को एनडीटीवी के शेयरों में बड़ा उछाल दिखा है। शेयर बाजार के दोनों सूचकांक पर एनडीटीवी के शेयरों में 5 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। एनडीटीवी के शेयर्स में खुलते ही अपर सर्किट लग गया। आज ओपनिंग के समय निफ्टी और सेंसेक्स पर बेशक दबाव देखा गया हो, लेकिन NDTV के शेयर में 5 फीसदी की वृद्धि हुई है।

- Advertisement -

आश्चर्यजनक कदम उठाते हुए अरबपति गौतम अदाणी ने एनडीटीवी के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की है। अगर यह अधिग्रहण अपने अंजाम तक पहुंचता है तो देश में मीडिया का वर्तमान परिदृश्य बदल सकता है।अदाणी ग्रुप ने पहले ब्रॉडकास्टर में 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी के अप्रत्यक्ष अधिग्रहण के बाद कंपनी में हिस्सेदारी को नियंत्रित करने वाले अतिरिक्त 26 प्रतिशत शेयरों को भी खरीदने की पेशकश की है।

- Advertisement -

अडानी समूह पिछले कुछ महीनों से मीडिया जगत में प्रवेश करना चाहता था। पिछले साल सितंबर में समूह ने अपनी मीडिया कंपनी अडानी मीडिया वेंचर्स का नेतृत्व करने के लिए वरिष्ठ पत्रकार संजय पुगलिया की नियुक्ति की थी। एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड (एएमएनएल) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संजय पुगलिया ने कहा कि यह अधिग्रहण नए जमाने के मीडिया का मार्ग प्रशस्त करने के कंपनी के लक्ष्य की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  West Bengal Politics: बंगाल में ओवैसी का सियासी दांव, TMC की बढ़ी टेंशन, क्या बदलेंगे चुनावी समीकरण?

जानकारी के अनुसार, अदाणी ग्रुप की एनडीटीवी मीडिया ग्रुप में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने की खबरों के बाद बुधवार को शेयर बाजार में एनडीटीवी के शेयरों में बड़ा उछाल देखने को मिला। एनडीटीवी के शेयरों में पांच प्रतिशत तक की बढ़ोतरी आई। इसी के साथ कंपनी के शेयर दिन के अपर सर्किट को छू गए।

फिलहाल एनडीटीवी के शेयरों की कीमत पांच प्रतिशत के उछाल के साथ 384.5 रुपये पर पहुंच गए हैं। यह दिन का अपर सर्किट लगाने के बाद 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर एनडीटीवी के शेयरों में 4.99% की उछाल आई। कंपनी के शेयरों ने 388.20 रुपये पर पहुंचते हुए दिन के अपर सर्किट को छू लिया है। यह कंपनी के बीते एक साल का उच्चतम स्तर है।

फिलहाल एनडीटीवी के शेयर 5 फीसदी उछाल के साथ 384.5 रुपये पर पहुंच गए हैं। शेयर बाजार में यह दिन का अपर सर्किट लगाने के बाद 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर कंपनी का शेयर 5 फीसदी उछलकर 384.50 रुपये पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर भी एनडीटीवी का शेयर 4.99 फीसदी की उछाल के साथ 388.20 रुपये पर पहुंच गया। यह कंपनी के बीते एक साल का उच्चतम स्तर है।

दरअसल अडाणी समूह ने एक दिन पहले एनडीटीवी में 29.18 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया था। अडाणी एंटरप्राइजेज ने एक बयान में बताया है कि अडाणी समूह की मीडिया कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड परोक्ष रूप से एनडीटीवी में ये हिस्सेदारी खरीदेगी। साथ ही इस मीडिया हाउस की 26 फीसदी हिस्सेदारी के लिए ओपन ऑफर भी लॉन्च करेगा। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही एनडीटीवी ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी डील की जानकारी नहीं है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

WWDC 2026: एप्पल का सबसे बड़ा टेक शो, जानिए क्या होगा खास

WWDC 2026: दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी एप्पल ने अपने सालाना वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस...

मनीष पांडे का जादुई कैच: 36 की उम्र में बने ‘सुपरमैन’!

Manish Pandey: आईपीएल 2026 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और कोलकाता नाइट...

दिल्ली कैपिटल्स का धांसू प्लान, केएल राहुल करेंगे ओपनिंग!

IPL 2026: क्रिकेट के महाकुंभ आईपीएल का अगला सीजन भले ही अभी दूर हो,...

आज का राशिफल: 24 मार्च 2026, ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव आपके जीवन पर

Aaj Ka Rashifal: आज 24 मार्च 2026, दिन मंगलवार, एक विशेष ज्योतिषीय ऊर्जा से...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें