
रेलवे प्रशासन 04074 दिल्ली-दरभंगा स्पेशल, 03435 मालदा टाउन-आनंद विहार स्पेशल और 04032 दिल्ली-दरभंगा पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन 31 अक्टूबर (सोमवार) को करेगा। यह यात्रियों की सुविधा के लिए किया जा रहा है जिसे लखनऊ होकर चलाया जाएगा। इससे छठ पर्व पर यात्रियों को राहत मिलेगी।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन (04074) का संचालन 31 अक्टूबर को लखनऊ होकर किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन दिल्ली जंक्शन से 31 अक्टूबर (सोमवार) को शाम 04 बजे चलकर दूसरे दिन लखनऊ से अपराह्न 02:10 बजे छूटकर शाम 06:30 बजे दरभंगा जंक्शन पर पहुंचेगी।
दिल्ली-पटना पूजा स्पेशल ट्रेन (04066) का संचालन दिल्ली जंक्शन से 31 अक्टूबर को किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन दिल्ली जंक्शन से रात 11:10 बजे चलकर अगले दिन अपराह्न 03:45 पटना स्टेशन पर पहुंचेगी।
इसी तरह से दिल्ली-दरभंगा पूजा स्पेशल ट्रेन (04032) का संचालन लखनऊ होकर 31 अक्टूबर (सोमवार) को किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन दिल्ली जंक्शन से अपराह्न 02:20 बजे चलकर लखनऊ से रात 11:40 बजे छूटकर अगले दिन वाराणसी होते हुए अपराह्न 03:45 बजे दरभंगा जंक्शन पर पहुंचेेगी।






