spot_img

Puducherry CM: एन. रंगासामी ने ली पांचवीं बार शपथ, जनता के लिए तुरंत किए कई बड़े फैसले

spot_img
- Advertisement -

Puducherry CM: पुडुचेरी की सियासत में एक बार फिर एन. रंगासामी का जलवा देखने को मिला है। उन्होंने बुधवार, 13 मई को पांचवीं बार केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। शपथ लेते ही रंगासामी ने जनता के लिए कई अहम घोषणाएं कर सबको चौंका दिया।

- Advertisement -

Puducherry CM रंगासामी ने ली शपथ, जानें कौन बने मंत्री

पुडुचेरी के राजनिवास में बुधवार सुबह 9:47 बजे आयोजित एक भव्य समारोह में उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने एन. रंगासामी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर भाजपा के ए. नमस्सिवायम और एआईएनआरसी के मल्लाडी कृष्ण राव ने भी मंत्री पद की शपथ ली। मल्लाडी कृष्ण राव ने अपनी शपथ तेलुगु भाषा में ली, जो इस समारोह का एक खास पहलू था। शपथ ग्रहण कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् और राष्ट्रगान से हुई, जिसके बाद तमिल थाई वाझ्थु गाया गया। इस समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव नितिन नवीन सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। बताया गया है कि मंत्रियों के विभागों का आवंटन और अन्य मंत्रियों का पूर्ण शपथ ग्रहण समारोह एक सप्ताह के भीतर किया जाएगा।

- Advertisement -

शपथ ग्रहण के बाद, एन. रंगासामी पैदल ही विधानसभा पहुंचे, जहाँ उन्होंने पुलिस परेड की सलामी ली। अपने कक्ष में प्रवेश करते ही उन्होंने कई महत्वपूर्ण फाइलों पर हस्ताक्षर किए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Danapur Railway News: दानापुर ट्रेन डिले भैया! चोरों ने काटा सिग्नल केबल, पटना-दिल्ली रूट पर 13 ट्रेनें घंटों रुकीं

शपथ के तुरंत बाद किए ये बड़े ऐलान

प्रेस वार्ता के दौरान Puducherry CM रंगासामी ने पत्रकारों से बातचीत की और पुडुचेरी का पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि उन्होंने तुरंत कई योजनाओं से संबंधित फाइलों पर हस्ताक्षर किए हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण घोषणा पीले राशन कार्ड धारकों के लिए बीमा योजना है। अब तक केवल लाल राशन कार्ड धारकों को यह सुविधा मिलती थी। नई व्यवस्था के तहत, पुडुचेरी के पीले राशन कार्ड धारकों को सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध न होने वाले उपचार के लिए निजी अस्पतालों में खर्च की गई राशि में अधिकतम 3 लाख रुपये तक की प्रतिपूर्ति दी जाएगी। इस पूरी राशि का वहन राज्य सरकार करेगी।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने सेदरापेट क्षेत्र में युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से एक औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने की फाइल पर भी हस्ताक्षर किए। एक और महत्वपूर्ण पहल के रूप में, पुडुचेरी के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में ‘नमो पुडुचेरी’ कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र स्थापित किया जाएगा। इसके तहत अत्याधुनिक कैंसर उपचार सुविधाएं, तकनीकी उपकरण, बुनियादी ढांचे का विकास, अनुसंधान का वातावरण और विशेषज्ञ डॉक्टरों का चयन एवं प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। खेलों के विकास को बढ़ावा देने के लिए एक स्टेडियम निर्माण की फाइल पर भी हस्ताक्षर किए गए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

उल्लेखनीय है कि गत 9 अप्रैल को पुडुचेरी में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना 4 मई को हुई थी, जिसके बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) नेता एन. रंगासामी के नेतृत्व में राज्य में एक बार फिर गठबंधन सरकार बनी है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna High Court Vacation Benches: पटना हाईकोर्ट में छुट्टियों का ऐलान, जानिए कब से कब तक चलेगा काम और कौन देखेंगे मामले

Patna High Court Vacation Benches: पटना हाईकोर्ट ने अपनी वार्षिक छुट्टियों की घोषणा कर...

CBSE 12th Result: लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी, जानें इस साल का पास प्रतिशत और पूरी रिपोर्ट!

CBSE 12th Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार, 13 मई को 12वीं के...

Bihar Census 2027: शिक्षकों को 48 घंटे में करना होगा ये काम, नहीं तो स्कूल ड्यूटी से नहीं मिलेगी राहत

Bihar Census 2027: बिहार के शिक्षकों के लिए एक बड़ी खबर है। अगर आप...