भोपाल। क्रांति एक्सप्रेस ( Sampark Kranti Express) की पेंट्री कार में एक विक्रेता द्वारा चलती ट्रेन में एक महिला यात्री से दुष्कर्म की घटना सामने आयी है, ये ट्रेन यशवंतपुर (Yashwantpur) से हजरत निजामुद्दीन (Hazrat Nizamuddin) की ओर जा रही थी।
शुक्रवार रात करीब 12 बजकर 25 मिनट पर भोपाल स्टेशन पर बदहवास हालत में ट्रेन से नीचे उतरी पीड़िता ने रात करीब 12 बजे की घटना बताई है। इस घटना के चलते स्टेशन पर करीब आधा घंटा रुकने के बाद ट्रेन एक बजे हजरत निजामुद्दीन के लिए रवाना हुई।
lead
यशवंतपुर-निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में शुक्रवार रात दिल्ली की युवती से दुष्कर्म की घटना के संबंध में जीआरपी ने पूछताछ के लिए पेंट्री कार में सवार 20 लोगों को हिरासत में लिया है।
भोपाल रेलवे स्टेशन के डिप्टी मैनेजर अनिल शर्मा ने बताया
कि उनके पास घटना के संबंध में कंट्रोल रूम से मैसेज आया। हम संपर्क क्रांति अटैंड करने पहुंचे तो पैंट्री कार कोच अंदर से बंद था। पेंट्री कार के कर्मचारी गेट नहीं खोल रहे थे। बाद में कोच खुलवाकर सभी को हिरासत में लिया गया है।
इसके अलावा 15 से 20 लोगों को रात में ही हिरासत में लिया गया। इनमें से कुछ यात्री भी थे, जो टिकट लेकर पैंट्री कार में बैठे हुए थे। उधर, इस मामले में ऑन ड्यूटी स्क्वॉड पर भी सवाल उठ रहे हैं। जीआरपी की एएसपी प्रतिमा एस मैथ्यू ने बताया कि युवती ने पैंट्री कार के स्टोर रूम में रेप की शिकायत की है। घटना की विवेचना जारी है। फिलहाल घटना का कोई चश्मदीद नहीं मिला है।
जानकारी के मुताबिक, बिहार की रहने वाली पीड़िता के परिजन दिल्ली में रहते हैं। वह काम की तलाश में मुंबई गई थी। जब उसे काम नहीं मिला तो वापस फिर दिल्ली जा रही थी। वह जैसे-तैसे किसी ट्रेन से मुंबई से भुसावल तक आई। ट्रेन में भीड़ होने के कारण उसने दूसरी ट्रेन पकड़ने का सोचा।
इस दौरान वहां यशवंतपुर-निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12629) भी खड़ी थी. युवती ने भोपाल जीआरपी को बताया कि ज्यादा भीड़ होने के कारण उसे AC कोच में बैठना ही ठीक लगा। वह कोच में कंबल बिछाकर सो गई।
आरोपी ने की मारपीटः
पीड़ित युवती ने जीआरपी को बताया है कि वह 21 साल की है। पुरानी दिल्ली की रहने वाली है। वह 9 फरवरी को दिल्ली से मुंबई गई थी। वहां से शुक्रवार दोपहर 12 बजे दिल्ली आने के लिए ट्रेन पकड़ी। इस ट्रेन में भीड़ थी। इसलिए भुसावल स्टेशन पर उतर गई।
रेलवे ASP प्रतिमा एस. मैथ्यू ने बताया
शुक्रवार रात करीब 9 बजे पेंट्री कार के मैनेजर भूपेन्द्र तोमर ने युवती को अकेले लेटे हुए देखा। उसने जब लड़की से जानकारी ली तो पता चला वह अकेली सफर कर रही है। इसी बात का फायदा उठाकर तोमर ने लड़की को फुसलाया। उसने पीड़िता से कहा कि यहां जगह नहीं है। वह उसे जगह दिला देगा। यह कहकर वह उसे पैंट्री कार के स्टोर रूम में ले गया। लगभग 1 घंटे के बाद दुष्कर्म किया। उसके बाद वह लड़की को वहीं छोड़ गया, जहां वह थी।
यहां से शाम 6 बजे यशवंतपुर-निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12629) के एसी कोच में बैठ गई। तभी आरोपी आया और सीट खाली होने की बात कहकर उसे पेंट्री कार में ले गया। युवती ने जीआरपी को बताया कि घटना के समय जब उसने शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसे तीन-चार थप्पड़ मारे और ट्रेन से धक्का देने की धमकी भी दी।