back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

बिहार में डायन अभी भी है…बच्चे की मौत का जिम्मेदार ठहराकर घुस में घुसकर महिला के साथ दुर्व्यवहार, बेटे को फरसा से काटा…कहा, तू डायन है मेरे बच्चे को खा गई

spot_img
- Advertisement - Advertisement

ररिया के फारबिसगंज से इस वक्त की बड़ी शर्मनाक खबर आ रही है। यहां एक महिला के साथ तालीबानी हरकत करते हुए उसे डायन बताकर भारी प्रताड़ित किया गया है। वहीं विरोध कर रहे महिला के बेटे पर जानलेवा हमला किया गया है। मामला फारबिसगंज थाना क्षेत्र के तिरसकुंड पंचायत के गोलाबारी वार्ड संख्या 18 का है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

थाना क्षेत्र में एक मंजिल के साथ घर में घुसकर कुछ लोगों ने डायन कहकर प्रताड़ित करने के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। महिला को बचाने के लिए आये उसके पुत्र के साथ भी बुरी तरह मारपीट की गई।जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया और उनका इलाज अररिया सदर अस्पताल में किया गया।

- Advertisement -

मामले में पीड़ित महिला चानो देवी पति-रामप्रकाश ठाकुर ने फारबिसगंज थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में पीड़ित महिला चानो देवी ने लिखा है कि सिमराहा के धर्मगदरा वार्ड संख्या वर्क के रहने वाले 26 वर्षीय कमल सिंह पिता-दामोदर सिंह घर में घुसकर डायन कहकर गाली ग्लौज करने लगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Rahul Gandhi: दिल्ली में युवा कांग्रेस अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल गांधी, बोले - सत्ता को सच दिखाना अपराध नहीं

अपने बच्चे के मौत का कारण बताते हुए बच्चा को खा लेने का आरोप लगाई। इसके बाद वापस जाकर देर रात नौ बजे के करीब घर में कमल सिंह के अलावे मदन सिंह, शंभु सिंह, उमेश सिंह, सुदिया देवी, गुंजा देवी सहित अन्य चार पांच लोगों के घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया।

मारपीट के क्रम में बेटे के बचाने के लिए आने पर बेटा धर्मेंद्र को भाला-फरसा एवं चाकू से मारकर घायल कर देने का आरोप लगाया। घायल अवस्था में महिला ने अपने पुत्र का इलाज अररिया सदर अस्पताल में कराये जाने की बात कही।महिला के पुत्र का सर काफी फट गया है।

इधर मामले पर फारबिसगंज थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेन्दु ने महिला की ओर से आवेदन दिए जाने की बात स्वीकारते हुए घटना की जांच कर कार्रवाई की बात कही।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

होलिका दहन 2026: चंद्र ग्रहण के साये में कैसे होगी अग्नि प्रज्जवलित?

Holika Dahan 2026: फाल्गुन पूर्णिमा का पावन पर्व, जब बुराई पर अच्छाई की विजय...

KTM 200 Duke और 250 Duke: अब नए रंगों में मचाएंगे धमाल, युवाओं की पहली पसंद

KTM 200 Duke: यदि आप एक ऐसी स्पोर्टी बाइक की तलाश में हैं जो...

Bokaro Elephant Attack: बोकारो में टलेगा बड़ा खतरा, हाथियों के Elephant Attack से बचाने के लिए प्रशासन ने बनाया WhatsApp ग्रुप

Elephant Attack: झारखंड के बोकारो में हाथियों का झुंड जब आबादी वाले इलाकों का...

Eternal के शेयर में 78% उछाल की उम्मीद: क्या Stock Market में आएगी नई बहार?

Stock Market: वैश्विक वित्तीय हलचलों के बीच भारतीय इक्विटी मार्केट ने निवेशकों को लगातार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें