
बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के हरदोई से आ रही है, जहां पूर्व सीएम अखिलेश यादव के काफिले के साथ हादसा हो गया है। अखिलेश यादव के काफिले में मौजूद कई गाड़ियां एक दूसरे से टकरा गई हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे इसी दौरान यह हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के काफिले की कई गाड़िया आपस में टकरा गई। हादसे में कई कार्यकर्ता घायल बताये जा रहे हैं।
परांभिक जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर अखिलेश यादव हरपालपुर के बैठापुर में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बिलग्राम सांडी रोड पर फरहत नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास काफिले में चल रही कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में कई कार्यकर्ता घायल हो गए है, जिन्हें इलाज के लिए आसपास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद मौके पर आलाधिकारी पहुंच गए। पढ़िए पूरी खबर
जानकारी के मुताबिक यूपी के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव एक शादी समारोह में जाने के लिए निकले थे। जैसे ही पूर्व सीएम का काफिला हरदोई के फरहत नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचा अचानक अपने काफिले के कई गाड़ियां एक के बाद एक आपस में टकरा गईं। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।






