back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 11, 2026
spot_img

सितंबर महीने में देश भर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, यह है छुट्टियों की पूरी लिस्ट

spot_img
- Advertisement -

डिजिटल बैंकिंग के दौर में बैंक से जुड़े जरूरी कामकाज के लिए यदि आपको बैंक जाना जरूरी है, तो यह खबर आपके काम की है। त्योहारी सीजन होने की वजह से सितंबर महीने की शुरुआत हॉलिडे से होगी। दरअसल सितंबर में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे।

- Advertisement -

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने बैंकों की सितंबर महीने की होने वाली छुट्टियों से संबंधित सूची जारी कर दी है। आरबीआई के मुताबिक सितंबर में कुल 13 दिन बैंक में अवकाश रहेगा। देश के अलग-अलग राज्यों की बैंकों की शाखाएं त्योहारों की वजह से बंद रहेंगी।

- Advertisement -

दरअसल बैंकों की कुल 13 छुट्टियों में हफ्ते का दूसरा एवं चौथा शनिवार और रविवार का अवकाश भी शामिल है। ऐसे में अगर आप अपने बैंक की शाखा पर जाकर अपना कोई काम निपटाना चाहते हैं, तो बैंक हॉलिडे की लिस्ट चेक कर घर से निकलें ताकि आपको कोई असुविधा न हो।

- Advertisement -

सितंबर में बैंकों की छुट्टियों की ये है पूरी लिस्ट
1 सितंबर :- गणेश चतुर्थी की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 4 सितंबर-महीने का पहला रविवार होने से सप्ताहिक अवकाश रहेगा। 6 सितंबर- विश्वकर्मा पूजा पर झारखंड में बैंक बंद रहेंगे। 7-8 सितंबर:ओणम पर्व के चलते तिरुवनंतपुरम और कोच्ची में बैंक बंद रहेंगे। 9 सितंबर:इंद्रजाता के अवसर पर गंगटोक में बैंक में अवकाश रहेगा। 10 सितंबर: श्री नरवना गुरु जयंती के मौके पर तिरुवनंतपुरम और कोच्ची में बैंकों में अवकाश रहेगा। 11 सितंबर-महीने का दूसरा रविवार होने की वजह से साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 18 सितंबर-महीने का तीसरा रविवार होने से साप्ताहिक अवकाश होगा।

21 सितंबर- श्री नारायणा गुरु समाधि दिवस के चलते तिरुवनंतपुरम और कोच्ची में बैंक बंद रहेंगे। 24 सितंबर- महीने का चौथा शनिवार की वजह से साप्ताहिक अवकाश होगा, जिससे बैंक बंद रहेंगे। 25 सितंबर- महीने का चौथा रविवार होने की वजह से साप्ताहिक अवकाश। 26 सितंबर- नवरात्रि के प्रथम दिन जयपुर और इंफाल में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के कैंप में 17 साल बाद लौटे जडेजा ने की युवा वैभव से मुलाकात!

IPL 2026: आईपीएल के रोमांच के लिए क्रिकेट फैंस का इंतजार कभी खत्म नहीं...

Meen Sankranti 2026: सूर्य गोचर का महत्व और शुभ प्रभाव

Meen Sankranti 2026: ब्रह्मांड की दिव्य लीला में, जब सूर्य देव एक राशि से...

इंडिगो में नेतृत्व का संकट: एविएशन इंडस्ट्री के दिग्गजों पर भारी दबाव!

Aviation Industry: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के शीर्ष नेतृत्व में एक बड़े...

धुरंधर 2 एडवांस बुकिंग: रणवीर सिंह की फिल्म ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, 18 करोड़ का आंकड़ा पार!

Dhurandhar 2 Advance Booking News: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में आग लगाने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें