spot_img

Bihar News : वोट नहीं देने पर काट लिया कान, चुनाव जीतने के बाद मुखिया मुटुरवा देवी के देवर ने दिखाया अपना पावर, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

नवादा जिले के रोह पंचायत के मरुई पंचायत में चुनाव को लेकर रंजिश जारी है। वोट नहीं देने पर मारपीट करने, धमकी देने का दौर जारी है। इस बार तो वोट नहीं देने पर बुधवार को एक युवक का कान ही काट दिया गया।

- Advertisement -

बिहार के नवादा जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां पंचायत चुनाव में समर्थन में वोट न देने पर एक शख्‍स का कान काटने का मामला सामने आया है। कान काटने का आरोप नवनिर्वाचित मुखिया के देवर पर लगा है।

- Advertisement -

इस मामले में मुखिया संबंधी समेत 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महिला मुखिया द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के बाद हिंसा की यह घटना सामने आई है। मुखिया के देवर की इस करतूत से पंचायत में दहशत का माहौल पैदा हो गया है. इस हिंसक दबंगई की चर्चा हर तरफ हो रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Nawada Sand Mining News: नवादा में बालू खनन पर 4 महीने की 'ब्रेक', नियम तोड़ने वालों पर हड़कंप! जानें पूरा मामला

मामला रोह प्रखंड क्षेत्र के मरुई पंचायत से जुड़ा है। नवनिर्वाचित मुखिया मुटुरवा देवी के देवर जयकरण यादव समेत चार लोगों ने मिलकर तलवार से एक युवक का कान काट दिया।

Bihar News : वोट नहीं देने पर काट लिया कान, चुनाव जीतने के बाद मुखिया मुटुरवा देवी के देवर ने दिखाया अपना पावर, पढ़िए पूरी खबर
Bihar News : वोट नहीं देने पर काट लिया कान, चुनाव जीतने के बाद मुखिया मुटुरवा देवी के देवर ने दिखाया अपना पावर, पढ़िए पूरी खबर

जख्मी मिथिलेश यादव रोह थाना क्षेत्र के जागीर गांव का रहने वाला है। घायल ने कहा कि 4 लोग स्कॉर्पियो गाड़ी से आए और हमें रुकवा कर कहे कि तुम दूसरे के चुनाव प्रचार कर रहे थे तुम हमें वोट नहीं दिया फिर हमारे साथ जबरदस्ती मारपीट करने लगे मारपीट के दौरान मुखिया के देवर ने तलवार निकाल कर सीधा मेरे कान पर वार किया और कान ही काट दिया।

इसके बाद मेरी हालत गंभीर हो गई। चिंताजनक हालत में लोगों ने हमें अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना के बाद मुखिया के प्रति भी ग्रामीणों में रोष देखा जा रहा है।

मुखिया के देवर जयकरण यादव, अजित यादव, कुंदन कुमार व संतोष यादव (चारों सुंदरा गांव निवासी) स्कोर्पियो से नीचे उतरे और गाली गलौज करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें:  Nawada Sand Mining News: नवादा में बालू खनन पर 4 महीने की 'ब्रेक', नियम तोड़ने वालों पर हड़कंप! जानें पूरा मामला

गाली-गलौज के बीच मुखिया के देवर के आदेश पर संतोष ने तलवार से हमला कर कान काट दिया। जिससे वह जख्मी हो गया। कान कटने के बाद काफी खून बहने लगा, जिसके बाद वे सभी फरार हो गए। घायल ने आरोप लगाया है कि वोट नहीं देने पर इस घटना को अंजाम दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Nawada Sand Mining News: नवादा में बालू खनन पर 4 महीने की 'ब्रेक', नियम तोड़ने वालों पर हड़कंप! जानें पूरा मामला

ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल में नवादा के डीएम एसपी से मिलकर मुखिया को बर्खास्त कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की है। एसपी धूरत सायली ने कहा कि दोषियो के विरुद्ध शख्त कार्रवाई होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Coaching News: भाई की संदिग्ध मौत, जेल में बंद रोशन आनंद को मिली जमानत! क्या है Nepal कनेक्शन? खान सर ने क्या कहा...

ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रोशन आनंद को भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत के बाद जमानत मिल गई है। नेपाल में हुई प्रिंस की मौत पर सस्पेंस बरकरार है, जिसमें पांच ल#PatnaNews,#CoachingNews,#PrinceYadavDeath

Nawada Sand Mining News: नवादा में बालू खनन पर 4 महीने की ‘ब्रेक’, नियम तोड़ने वालों पर हड़कंप! जानें पूरा मामला

नवादा जिले में सोमवार से बालू खनन पर चार महीने का प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। यह रोक 15 जून से 15 अक्टूबर तक पर्यावरण संरक्षण हेतु लगाई गई है।#NawadaNews,#SandMiningBan,#BiharEnvironmental

Bihar Jaggery Subsidy News: बिहार में गुड़ क्रांति! 1 करोड़ तक का सरकारी अनुदान, कहीं चूक न जाएं आवेदन की अंतिम तारीख!

बिहार सरकार गुड़ उत्पादन इकाइयों की स्थापना के लिए 6 लाख से 1 करोड़ रुपये तक का अनुदान दे रही है। गन्ना उद्योग विभाग ने 25 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं, ज#BiharJaggery,#JaggerySubsidy,#SugarcaneFarmers

Bihar EV News: बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों की क्रांति! हर 50 KM पर मिलेगी चार्जिंग सुविधा

बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब हर 50 किमी पर चार्जिंग स्टेशन बनेंगे, जिनका संचालन निजी एजेंसियां करेंग#BhagalpurEVNews,#BiharElectricVehicle,#EVChargingStation