मई,3,2024
spot_img

बक्सर में बड़ा हादसा, ट्रेन से कटकर महिला समेत तीन मासूम बच्चों की मौत, सुसाइड या हादसे में उलझी पुलिस

spot_img
spot_img
spot_img

इस वक्त की बड़ी खबर बक्सर से आ रही है जहां दर्दनाक ट्रेन हादसे में महिला और तीन मासूम की मौत हो गयी है।हालांकि, महिला ने अपने बच्चों के साथ आत्महत्या की या यह दुर्घटना है? अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

मौके पर पहुंची जीआरपी की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से डुमरांव रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गयी। महिला ने बच्चों के साथ आत्महत्या की है या फिर यह ट्रेन दुर्घटना है इस बात का पता अब तक नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार, महिला अपने तीन बच्चों के साथ रेल पटरी डाक रही थी। इसी बीच पटना की तरफ जाने वाली सवारी गाड़ी की चपेट में वह आ गई‌। महिला के साथ उसके तीनों बच्चे भी ट्रेन के पहियों के नीचे आकर कट गए। चारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| लॉकडाउन में 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म का दरिंदा...May 8 को आएगा Verdict

वहीं चार के साथ छह वर्ष की दो बच्चियों और एक छह महीने के बच्चे की हादसे में मौत हो गई है। मृतकों के पास किसी तरह का कोई कागजात नहीं मिला है, जिसके कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी है। महिला ने अपने बच्चों के साथ आत्महत्या की या यह दुर्घटना है? इसकी जाांच की जा रही है। घटना के बाद कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।

दानापुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेलखंड के डुमरांव रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ ट्रेन की चपेट में आ गई। इस हादसे में महिला और तीन बच्चों की मौत हो गयी है। घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि घटना को लेकर लोगों का अलग-अलग कहना है कोई इसे आत्महत्या बता रहे हैं तो कोई इसे ट्रेन दुर्घटना बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Land News| बिहार में सबसे बड़ा फैसला, जमीन की दाखिल-खारिज में देरी करने वाले अधिकारी सीधे नपेंगे, Letter To All DM

जीआरपी पोस्ट प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मृतकों में 35 वर्षीय महिला के साथ चार एवं छह वर्ष की दो बच्चियां और एक छह माह का मासूम बच्चा भी शामिल है। उन्होंने बताया कि मृतकों के पास से ऐसा कोई भी कागजात नहीं मिला है जिससे कि उनकी पहचान की जा सके। उन्होंने बताया कि दानापुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेलखंड के डुमरांव रेलवे स्टेशन पर यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Career News| LNMU की CET-B.Ed.-Shiksha Shastri Joint Entrance Examination का Application भरें 3rd May से Online

घटना के सही कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मृतका की पहचान 35 वर्षीय महिला के तौर पर हुई है वही उसके साथ तीन और बच्चे की मौत हुई है। जिसमें एक बच्चा चार साल का है दूसरा छह साल का और तीसरा छह महीने का बताया जा रहा है। मृत महिला और बच्चों की अब तक पहचान नहीं हो पाई। पुलिस फिलहाल शव की शिनाख्त में जुट गयी है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें