spot_img

बाइक से पूर्णिया बारात जा रहे तीन युवकों की ट्रक से कुचलकर मौके पर ही मौत

spot_img
- Advertisement -

टिहार में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इसमें तीन युवकों की मौत हो गई है। तीनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर बारात में शामिल होने पूर्णिया जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई।

- Advertisement -

यह हादसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसा के पास देर रात हुआ है। बताया जा रहा है कि ये तीनों युवक मोटरसाइकिल से पूर्णिया जा रहे थे। इसी दौरान किसी ट्रक ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी की मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, कटिहार-पूर्णिया मुख्य मार्ग सिरसा मिलिट्री कैम्प के पास ट्रक की चपेट में आने तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। तीनों युवक मोटरसाइकिल से अपने परिजनों के घर बारात में शामिल होने के लिए पूर्णिया जा रहे थे। यह घटना शनिवार देर रात को घटी।

- Advertisement -

मृतकों में कटिहार के गौशाला निवासी उमेश महलदार तथा पूर्णियां रानीपतरा के प्रमोद महलदार एवं तोता महलदार शामिल है। तीनों युवक मछली कारोबार से जुड़े हुए थे। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। ये तीनों युवक मछली के कारोबार से जुड़े थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

l

परिजनों के बयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जाता है कि शनिवार की देर रात करीब 12 बजे गौशाला रानी घाट से पूर्णिया के लिए एक बारात निकली थी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसा कैंप के समीप मोटरसाइकिल पर सवार तीनों युवक को एक अज्ञात ट्रक रौंदते हुए फरार हो गया। इस क्रम में तीनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

प्रमोद महालदार और तोता महलदार रानीपतरा पैकाह गोला के रहने वाले थे, जबकि उमेश महलदार रामसभा गौशाला के। इस हादसे की सूचना तीनों के परिजनों को दे दी गई है। तीन मौतों की खबर से इलाके में मातम है। हादसे में मारे गए तीनों लोगों के परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: नवगछिया में घर में घुसकर हत्या, सोए रह गए परिजन, बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट

नवगछिया में हत्या: भागलपुर के नवगछिया में अपराधियों का आतंक फिर गहरा गया है!...

Bhagalpur News: भागलपुर- खगड़िया बहुप्रतीक्षित अगुवानी-सुल्तानगंज पुल पर बुरी नज़र Aguwani Sultanganj Bridge से बाधाएं दूर करने के लिए चंडी पाठ, जानिए तक पूरा...

Aguwani Sultanganj Bridge: बिहार के भागलपुर में बहुप्रतीक्षित अगुवानी-सुल्तानगंज पुल के निर्माण में आ...

Bhagalpur News: भागलपुर में 7 दिन चला ‘Fire Safety’ अभियान, जानें आग से बचने के गुर, हजारों को किया गया प्रशिक्षित

Fire Safety: आग से होने वाले हादसों से बचाव कितना ज़रूरी है, यह बात...