back to top
21 सितम्बर, 2024

रायबरेली में आप MLA सोमनाथ भारती पर युवक ने फेंकी स्याही,पुलिस ने सोमनाथ को किया Arrest

spot_img
spot_img
spot_img
रायबरेली, देशज न्यूज। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती पर सोमवार को एक युवक ने काली स्याही फेंक दी। इससे गुस्साए विधायक ने युवक को अपशब्द कहते हुए दौड़ा लिया। हालांकि इसी बीच एक पुराने मामले में अमेठी पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर (Young man threw ink at AAP MLA in Rae Bareli, Amethi police arrested Somnath) अपने साथ ले गई।
  दरअसल, आप विधायक सोमनाथ भारती को 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए रायबरेली और अमेठी का संयोजक बनाया गया है, इसी सिलसिले में वह रायबरेली आये थे।
  सोमवार की सुबह जब वह सिंचाई विभाग के गेस्टहाउस से क्षेत्र में बाहर जाने के लिए निकले तभी एक युवक ने उनके ऊपर काली स्याही फेंक दी। युवक ने जब स्याही फेंकी तो उस दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद थे। स्याही फेंकने से नाराज विधायक ने युवक को अपशब्द कहते हुए दौड़ा लिया। विधायक ने इसे भाजपा की कारस्तानी बताते हुए इसे योगी सरकार का एजेंडा बताया।
  उन्होंने कहा कि उन्हें डराने व धमकाने की कोशिश की जा रही है जिससे वह झुकने वाले नहीं है। इस घटना के पीछे शनिवार को अमेठी में उनके दिए गए बयान को माना जा रहा है जिसमें उन्होंने (Young man threw ink at AAP MLA in Rae Bareli, Amethi police arrested Somnath)  कहा था कि ‘यूपी के अस्पतालों में कुत्ते के बच्चे पैदा होते हैं।’
  स्याही फेंकने की घटना के बाद मौके पर पुलिस उपाधीक्षक अंजनी कुमार चतुर्वेदी पहुंचे और विधायक से बात की। उन्होंने कहा कि युवक की पहचान की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि इसी बीच एक नया मोड़ तब आया जब गेस्ट हाउस में मौजूद विधायक पुलिस से बात कर रहे थे तभी अमेठी पुलिस (Young man threw ink at AAP MLA in Rae Bareli, Amethi police arrested Somnath)  वहां पहुंच गई और अमेठी में दर्ज मुकदमे के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस विधायक को अपने साथ अमेठी ले गई है।
--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -