आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स। बासोपट्टी प्रखंड में सनकी गाय ने एक अधेड़ व्यक्ति की जान ले ली है। वहीं हैरत की बात यह है वह सनकी गाय भी एक दिन बाद मर गयीं है। मिली जानकारी के अनुसार घटना बभनदई पोखरा के भिंडा पर बसे पासवान टोला की है। मानसिंहपट्टी गांव के एक ग्रामीण का गाय का मानसिक संतुलन बिगड़ गया था और गाय रात के समय ही घर से भाग गई और बभनदई पोखरा के ईद गिर्द खुंखार प्रदर्शन करने लगी। गाय की बभनदई पोखरा पर होने की खबर पर मानसिंहपट्टी निवासी परिक्षण राम उसे काबू करने उक्त जगह पहुंचे। लेकिन गाय इतनी बेकाबू थी कि उसे वहीं पटक दिया।
इस घटना को देख सागर पासवान उक्त व्यक्ति को गाय से बचाने पहुंचा जहां सनकी गाय ने सागर पासवान को ही अपने सींह से कई पटका मार उसे बेहोश कर दिया। इस दौरान दर्जनों लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद गाय को काबू में कर उसे वहीं एक पेड़ से बांध दी। इधर दर्द से छटपटाहट देख सागर पासवान के परिजनों ने उसे डीएमसीएच ले गया।
जहां से चिकित्सकों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया, लेकिन ऑपरेशन के दौरान ही उसकी मृत्यु हो गई। हैरत की बात यह है,उससे पहले ही उक्त सनकी गाय की मृत्यु हो गई थी और तो और ईश्वर की बिडंबना देखिए उक्त व्यक्ति की मृत्यु हुई व रविवार की रात उनके गर्भवती पुतोहु की मृत्यु हो गई। बताया गया है की उनके गर्भ में बच्चा था और डिलेवरी के दौरान उनके साथ एक बच्चा की भी मृत्यु हो गई। वहीं दूसरे बच्चा की हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना को लेकर गांव मोहल्ले में मातम छा गयीं।
You must be logged in to post a comment.