spot_img

नाबालिग से सेक्स करवाने में महिला समेत 2 गिरफ्तार, दुष्कर्मी इंजीनियर धराया,विधायक की तलाश

spot_img
- Advertisement -

आरा, देशज टाइम्स। भोजपुर जिले के आरा शहरी क्षेत्र के रामगढ़िया की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में आरा का इंजीनियर अमरेश कुमार सिंह को पुलिस ने उसके ससुराल हाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी उसके रूम पार्टनर की निशानदेही पर की गई।इंजीनियर को पुलिस ग्यारह दिनों से खोज रही थी और वह भागा चल रहा था।पिछले तीन दिनों से वह ससुराल हाजीपुर में छुपा हुआ था। वह मनरेगा का इंजीनियर है और जिले के तरारी ब्लॉक में कार्यरत है। उसने नाबालिग लड़की के उसके घर आने की बात स्वीकार कर ली है। हालांकि उसने कहा है कि सेक्स रैकेट की संचालिका अनीता 12 वर्षीय नाबालिग लड़की को लेकर उसके घर आई हुई थी किन्तु उसने  लड़की के साथ कोई गंदी हरकत नहीं  की है। इंजीनियर ने पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए कहा कि अनीता उसे ब्लैकमेल कर रही है और उसे फंसाने की साजिश में लगी है।

हाल के दिनों के चर्चित आरा और पटना से जुड़े सेक्स रैकेट कांड की आंच बुधवार को आरा,पटना, हाजीपुर के साथ ही बक्सर तक भी पहुंच चुकी है। सूत्र बताते हैं कि बक्सर स्टेशन के समीप एक लॉज में विशेष जांच दल की टीम ने बक्सर पुलिस के सहयोग से छापामारी की है।बुधवार को लॉज के आसपास के इलाकों में पुलिस की सरगर्मी देखी गई। बताया जाता है कि छापेमारी के दौरान पुलिस बक्सर के लॉज में किसी संजय नाम के आदमी की तलाश कर रही थी। सूत्र यह भी बताते हैं कि पुलिस ने लॉज के कर्मचारी मिट्ठू को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। हालांकि बक्सर पुलिस इस संबंध में कुछ भी बताने से बुधवार को इनकार करती रही। बता दें कि आरा की एक 12 साल की नाबालिग बच्ची को पटना में सफेदपोशों के यहां ले जाकर उसे देह व्यापार के धंधे में धकेलने के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत दो को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक विधायक और इंजीनियर का भी नाम सामने आया है।नाबालिग से सेक्स करवाने में महिला समेत 2 गिरफ्तार, दुष्कर्मी इंजीनियर धराया,विधायक की तलाश
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime News: हैरान कर देगा पटना का सैलून संचालक मर्डर केस! पढ़िए – बेवफा पत्नी की ‘ देर रात वाली आशिक़ी...

पटना के गोपालपुर में सैलून संचालक पिंटू शर्मा हत्याकांड का खुलासा। पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश सामने आई। मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध।#PatnaCrime,#BiharNews,#MurderMystery

Darbhanga Boat Rescue News: कोसी नदी में नाव पलटी, ‘अब नहीं बचेंगे’ के शोर में रवींद्र बने देवदूत! जानिए

दरभंगा के गौड़ाबौराम में कोसी नदी में नाव पलटने से मचे हड़कंप के बीच, आपदा मित्र रवींद्र यादव ने अपनी जान जोखिम में डालकर सात लोगों को बचाया। प्रशासन उनके इस सा#DarbhangaNews,#BoatAccident,#AapdaMitra

Darbhanga University News: दरभंगा के दोनों विश्वविद्यालयों में चौंकाने वाला खुलासा: 6 सत्र की देरी से छात्रों का भविष्य दांव पर! जानिए इनसाइड रिपोर्ट

दरभंगा के कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय में छह सत्रों और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में एक सत्र की देरी से हजारों छात्रों का भविष्य खतरे में है। युव#DarbhangaNews,#BiharEducation,#UniversitySessionDelay

Patna Transgender News: पटना में ट्रांसजेंडर समुदाय को मिला सम्मान, ‘सितारा’ योजना बनेगी सहारा!

पटना में ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों और उनके कल्याण पर बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और 'कोलकाता रिश्ता' ने एक ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया। 'सितारा' यो#PatnaTransgender,#BiharNews,#TransgenderRights