spot_img

Indian Cricket की दीवार ढही! “वॉल” अब मैदान से बाहर…Cheteshwar Pujara का सभी फॉर्मेट से संन्यास

spot_img
- Advertisement -

भारतीय क्रिकेट की दीवार ढही! चेतेश्वर पुजारा ने सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास। भावुक पोस्ट के साथ चेतेश्वर पुजारा ने कहा अलविदा, थम गया 13 साल का सुनहरा सफर। पुजारा का संन्यास: 103 टेस्ट, 19 शतक और अनगिनत यादें छोड़ गए पीछे।@स्पोर्टस डेस्क, ऑलराउंडर, देशज टाइम्स।

- Advertisement -

चेतेश्वर पुजारा ने सभी प्रारूपों से संन्यास लिया, टेस्ट क्रिकेट के भरोसेमंद योद्धा ने कहा अलविदा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नायाब पारियों से लेकर टेस्ट की रीढ़ बनने तक – याद रहेगा पुजारा का योगदान। चेतेश्वर पुजारा ने तोड़ा फैंस का दिल! अब कभी नहीं खेलते दिखेंगे नीली जर्सी में। ‘हर अच्छी चीज का एक अंत होता है…’ पुजारा ने रिटायरमेंट पोस्ट में लिखी दिल छू लेने वाली बातें-क्रिकेट छोड़ कमेंट्री में करेंगे डेब्यू? पुजारा ने रिटायरमेंट के बाद खोली नई योजना@स्पोर्टस डेस्क, ऑलराउंडर, देशज टाइम्स।

- Advertisement -

भारतीय क्रिकेट का “वॉल” अब मैदान से बाहर

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ और टेस्ट स्पेशलिस्ट के नाम से मशहूर चेतेश्वर पुजारा ने रविवार, 24 अगस्त 2025 को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Jaspal Rana News: हृदयविदारक खबर: भारत के गौरव, निशानेबाजी के दिग्गज और सफल कोच जसपाल राणा का निधन

37 वर्षीय पुजारा ने अपने आधिकारिक X (Twitter) अकाउंट पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि – “भारतीय जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना और मैदान पर देश के लिए सर्वश्रेष्ठ देना मेरे जीवन का सबसे अविस्मरणीय अनुभव रहा। लेकिन जैसा कि कहते हैं, हर अच्छी चीज़ का अंत होता है और अब मैंने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है।”

 पुजारा का शानदार करियर सफर

फर्स्ट क्लास डेब्यू : 2005 (सौराष्ट्र बनाम विदर्भ), टेस्ट डेब्यू : 2010, बेंगलुरु (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ), आखिरी टेस्ट : जून 2023 (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ), आखिरी फर्स्ट क्लास मैच : फरवरी 2025 (गुजरात के खिलाफ)।

टेस्ट करियर आंकड़े: मैच : 103, रन : 7195, औसत : 43.60, शतक : 19, अर्धशतक : 35, सर्वश्रेष्ठ स्कोर : 206*, वनडे करियर: मैच : 5, रन : 51, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पुजारा को मौका नहीं मिला।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुजारा का पराक्रम

पुजारा का सबसे यादगार प्रदर्शन बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में रहा। 21 पारियों में 993 रन, औसत 47.28, 3 शतक और 5 अर्धशतक। विशेष रूप से 2018-19 और 2020-21 की ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ में उनकी बल्लेबाजी ने भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई। उन्हें भारत का “नया द्रविड़” भी कहा जाने लगा।

यह भी पढ़ें:  ODI World Cup 2027 Dates: विश्व कप 2027: फाइनल की तारीखों का हुआ खुलासा, जानें कब होगा क्रिकेट का महासंग्राम!

पुजारा का धन्यवाद संदेश

पुजारा ने अपने संन्यास पत्र में बीसीसीआई, सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन, कोच, साथी खिलाड़ी, ग्राउंड स्टाफ और फैन्स का आभार जताया। उन्होंने लिखा कि –

यह सफर उनके परिवार के बिना अधूरा था। उन्होंने पत्नी पुजा, बेटी अदिति, माता-पिता और पूरे परिवार को विशेष धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अब वह परिवार को प्राथमिकता देंगे और उनके साथ अधिक समय बिताएंगे।

आगे क्या करेंगे पुजारा?

रिपोर्ट्स के अनुसार पुजारा अब कमेंट्री की दुनिया में कदम रख सकते हैं। वे इस बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में स्टार नेटवर्क के लिए हिंदी कमेंटेटर के रूप में दिखाई दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  Jaspal Rana News: हृदयविदारक खबर: भारत के गौरव, निशानेबाजी के दिग्गज और सफल कोच जसपाल राणा का निधन

 भारतीय क्रिकेट में पुजारा की विरासत

चेतेश्वर पुजारा को हमेशा याद किया जाएगा उनकी धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी शैली, कठिन परिस्थितियों में टीम को संभालने की क्षमता, विदेशी धरती पर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने की भूमिका, उन्होंने साबित किया कि टेस्ट क्रिकेट केवल तेज़ रन बनाने का खेल नहीं बल्कि तकनीक, धैर्य और मानसिक मजबूती का नाम है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar IAS Promotion News: बिहार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: 16 BAS अधिकारी बने IAS, क्या बदलेगा राज्य का चेहरा?

बिहार सरकार ने 16 BAS अधिकारियों को IAS में पदोन्नति दी है। केंद्र सरकार और UPSC की मंजूरी के बाद ये अधिकारी 2025 बैच का हिस्सा होंगे। इस फैसले से राज्य के प्रश#BiharIAS,#IASPromotion,#BiharNews

Bihar E-Challan News: बड़ी राहत! बिहार में ई-चालान पर आधी छूट, जानें कब और कैसे होगा निपटारा

बिहार परिवहन विभाग सितंबर में सभी जिलों में वन-टाइम सेटलमेंट कैंप लगाएगा। लंबित ई-चालानों पर 50% तक की छूट मिलेगी, लेकिन सुनवाई सिर्फ चालान जारी करने वाले जिले#BiharEChallan,#TransportDepartment,#ChallanDiscount

Darbhanga News: दरभंगा में यूट्यूबर पर FIR! दरभंगा MLA- BJP अध्यक्ष और CM पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा महंगा, ...

दरभंगा में एक यूट्यूबर ने मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर अमर्यादित टिप्पणी कर वीडियो प्रसारित किया। पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर ली है, जिससे आरोप#DarbhangaNews,#BiharPolitics,#YouTuberFIR

Bhagalpur Vikramshila Setu News: विक्रमशिला सेतु पर आवागमन को लेकर बड़ी खबर! क्या पुल सुरक्षित है? आईआईटी पटना ने दी जानकारी

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर हल्के वाहनों के परिचालन को लेकर फैले भ्रम को दूर कर दिया गया है। आईआईटी पटना और पुल निर्माण निगम ने इसे सुरक्षित बताया है।#BhagalpurNews,#VikramshilaSetu,#BiharBridge