spot_img

CSK New Captain | MS Dhoni ने छोड़ी Chennai Super Kings की कप्तानी

spot_img
- Advertisement -

CSK New Captain | MS Dhoni ने छोड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी जहां आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बदल दिए गए हैं। अब महेंद्र सिंह धोनी  आगामी आईपीएल सीजन से पहले टीम की कप्तानी से अलविदा कह दिया है। इस बड़े बदलाव के बाद एमएस धोनी की जगह सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स का नया कप्तान बनाया गया है।

- Advertisement -

CSK New Captain News | एमएस धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच खिताब जीते हैं

आईपीएल के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ने इसकी पुष्टि की। यानि एमएस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में बतौर खिलाड़ी खेलेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स को टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से 22 मार्च को भिड़ना है।

- Advertisement -

- Advertisement -

CSK New Captain News | एमएस धोनी ने आईपीएल 2022 से पहले सीएसके की कप्तानी छोड़ी थी

इससे पहले एमएस धोनी ने आईपीएल 2022 से पहले सीएसके की कप्तानी छोड़ी थी लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन के कारण उन्होंने टूर्नामेंट के बीच में फिर से टीम की कप्तानी की थी। एमएस धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच खिताब जीते हैं। पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस धोनी की कप्तानी में ही गुजरात टाइटंस को हराकर पांचवीं बार खिताब जीता था।

CSK New Captain News | ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी का अच्छा अनुभव है

ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी का अच्छा अनुभव है। वो रणजी में महाराष्ट्र की कप्तानी करते हैं। साथ ही एशियन गेम्स में उन्हीं की कप्तानी में टीम इंडिया को गोल्ड मेडल मिला था। धोनी उनकी लीडरशिप क्वालिटीज को जानते हैं और यही वजह है कि गायकवाड़ को कप्तानी मिली है। इस बार धोनी सीएसके के लिए अब बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज खेलते हुए नजर आएंगे और उनकी देखरेख में ऋतुराज इस जिम्मेदारी को संभालेंगे।

CSK New Captain News | उन्होंने टीम को पांच बार फाइनल में भी जगह दिलाई

धोनी ने चेन्नई को पांच बार आईपीएल तो जिताया ही इसके साथ-साथ उन्होंने टीम को पांच बार फाइनल में भी जगह दिलाई। वो इकलौते कप्तान हैं जो 10 आईपीएल फाइनल खेले हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में

चैंपियन बनी है। वहीं 2008, 2012, 2013, 2015 और 2019 में उन्होंने टीम को फाइनल तक पहुंचाया। आईपीएल शुरू होने से पहले कप्तानों का फोटोशूट होता है जिसमें धोनी की जगह गायकवाड़ पहुंचे।

CSK New Captain News | ऋतुराज गायकवाड़ ने अभी चेन्नई के लिए सिर्फ 3 ही सीजन खेले

ऋतुराज गायकवाड़ ने अभी चेन्नई के लिए सिर्फ 3 ही सीजन खेले हैं। उन्होंने 2020 में डेब्यू किया था और पहले सीजन में वो सिर्फ 6 ही मैच खेल पाए। लेकिन 2021 में उन्हें पूरा मौका मिला और इस खिलाड़ी ने एक शतक और 4 अर्धशतकों के दम पर 635 रन ठोक दिए।

यह भी पढ़ें:  Bihar NEET News: बिहार नीट परीक्षा: सरकार ने उठाया बड़ा कदम, अब IAF करेगा प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, छात्रों को मिलेगी मुफ्त यात्रा! जानिए - Darbhanga, Madhubani, Bhagalpur समेत किन जिलों में है क्या तैयारी!

CSK New Captain News | गायकवाड़ आईपीएल में अबतक 52 मैच खेले हैं

2022 में गायकवाड़ के बल्ले से 368 रन ही निकले लेकिन पिछले सीजन में गायकवाड़ ने 16 मैचों में 590 रन बनाकर टीम को चैंपियन बनाया।

गायकवाड़ आईपीएल में अबतक 52 मैच खेले हैं और उन्होंने 39 से ज्यादा की औसत से 1797 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 135 से ज्यादा का है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics News: सम्राट चौधरी का पीएम मोदी को भावुक पत्र: 12 साल में कैसे बदला बिहार का भाग्य! DARBHANGA से लेकर पूरे राज्य...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल की प्रशंसा की। उन्होंने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राज्य के विकास औ#BiharPolitics,#PMModi,#SamratChaudhary

IIT Patna Placements News: IIT पटना के हाइब्रिड छात्रों ने मारी बाजी, 56 लाख का पैकेज! NEP मॉडल की सफलता

आईआईटी पटना के हाइब्रिड यूजी-पीजी छात्रों को 2026 भर्ती सीजन में शानदार प्लेसमेंट मिला है। अधिकतम 56 लाख रुपये का पैकेज मिला। यह NEP 2020 के हाइब्रिड मॉडल की सफ#IITPatnaPlacements,#HybridLearning,#EducationNews

Darbhanga Lottery News: दरभंगा जंक्शन पर ‘बड़ा ‘बंपर इनाम’ का खेल’ खत्म! 86 हजार लॉटरी टिकट जब्त|Madhubani -अंतरप्रदेशीय कनेक्शन की इनवेस्टिगेशन!

दरभंगा जंक्शन पर जीआरपी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 हजार से अधिक अवैध लॉटरी टिकटों का विशाल भंडार जब्त किया है। दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिससे अवैध ल#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LotteryScam

Patna Crime News: पटना में छात्रा से बड़ी वारदात, झांसा देकर ऑटो में खींचा, पढ़िए – दोस्त, तेज म्यूज़िक और बहादुरी… ये हो क्या...

पटना में मगध महिला कॉलेज की एक छात्रा ने चलती ऑटो से कूदकर अपने अपहरण के प्रयास को विफल कर दिया। परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को ऑटो चालक और एक अन्य व्यक्ति ने अ#PatnaCrime,#StudentSafety,#AbductionAttempt