spot_img

सुशासन की सरकार में पुलिस का इकबाल खत्म, बदमाशों के आदेश पर खुला बंद दुकानों का ताला

spot_img
- Advertisement -

बेगूसराय,देशज टाइम्स। बेगूसराय में पुलिस का इकबाल पूरी तरह से खत्म हो गया है। यहां लोग पुलिस पर विश्वास करने के बदले डर के मारे अपराधियों पर विश्वास कर रहे हैं। ऐसा ही नजारा बुधवार को दिखा पावन गंगा तट सिमरिया घाट में। सोमवार की रात 10-15 की संख्या में आए बदमाशों ने अगले आदेश तक दुकान बंद रखने वरना अंजाम भुगतने की धमकी दी  थी  जिसके बाद मंगलवार को सिमरिया घाट की  दो सौ से भी अधिक दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं ।इसके करण  यहां आने वाले हजारों लोगों को काफी जलालत झेलनी पड़ी। सूचना के बाद पहुंचे पुलिस के बड़े अधिकारियों ने दुकानदारों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए दुकान खोलने की अपील की  थी , लेकिन डर के मारे किसी दुकानदारों ने अपनी दुकान नहीं खोली। सिमरिया घाट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब चौबीसों घंटे खुली रहने वाली दुकानों में ताला लगा।

- Advertisement -

इसके बाद मंगलवार की रात अपराधी के सरगना तक यह मैसेज पहुंचाया गया कि दुकानदारों ने क्या बिगाड़ा है, जिसने गलती की है उससे निपट लीजिए। लेकिन बिहार के विभिन्न हिस्से से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को दुकान बंद रहने के कारण काफी जलालत झेलनी पड़ रही है इस पर रहम कीजिए। इसके बाद अपराधी ने दुकान खोलने का आदेश दिया और 36 घंटे तक बंद रहने के बाद बुधवार को करीब सभी दुकानें खुल गईं। नाम नहीं छापने की शर्त पर दुकानदारों का कहना है, सिमरिया घाट पर प्रशासन नहीं अपराधी का राज चलता है। दिन में भी हथियारबंद बदमाश घूमते हैं और जब चाहे गोलीबारी कर देते हैं। अपराधियों ने जब दुकान बंद करने की धमकी दी तो हम लोगों ने दुकान बंद की। सुशासन की सरकार में पुलिस का इकबाल खत्म, बदमाशों के आदेश पर खुला बंद दुकानों का ताला

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime News: हैरान कर देगा पटना का सैलून संचालक मर्डर केस! पढ़िए – बेवफा पत्नी की ‘ देर रात वाली आशिक़ी...

पटना के गोपालपुर में सैलून संचालक पिंटू शर्मा हत्याकांड का खुलासा। पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश सामने आई। मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध।#PatnaCrime,#BiharNews,#MurderMystery

Darbhanga Boat Rescue News: कोसी नदी में नाव पलटी, ‘अब नहीं बचेंगे’ के शोर में रवींद्र बने देवदूत! जानिए

दरभंगा के गौड़ाबौराम में कोसी नदी में नाव पलटने से मचे हड़कंप के बीच, आपदा मित्र रवींद्र यादव ने अपनी जान जोखिम में डालकर सात लोगों को बचाया। प्रशासन उनके इस सा#DarbhangaNews,#BoatAccident,#AapdaMitra

Darbhanga University News: दरभंगा के दोनों विश्वविद्यालयों में चौंकाने वाला खुलासा: 6 सत्र की देरी से छात्रों का भविष्य दांव पर! जानिए इनसाइड रिपोर्ट

दरभंगा के कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय में छह सत्रों और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में एक सत्र की देरी से हजारों छात्रों का भविष्य खतरे में है। युव#DarbhangaNews,#BiharEducation,#UniversitySessionDelay

Patna Transgender News: पटना में ट्रांसजेंडर समुदाय को मिला सम्मान, ‘सितारा’ योजना बनेगी सहारा!

पटना में ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों और उनके कल्याण पर बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और 'कोलकाता रिश्ता' ने एक ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया। 'सितारा' यो#PatnaTransgender,#BiharNews,#TransgenderRights