आजमगढ़, देशज न्यूज। जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी हवाई पट्टी के समीप गुरुवार देर रात निर्माणाधीन एनएच-233 पर रोडवेज बस और कार की आमने-सामने हुई टक्कर में कार के परखचे उड़ गये। इस दुघर्टना में कार में सवार पति, पत्नी और बेटे की दर्दनाक मौत हो गयी। हादसे में कार में सवार हृदय सिंह (58) और उनकी पत्नी रम्भा देवी (55) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि 20 वर्षीय पुत्र सौरभ सिंह को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। बूढ़नपुर तहसील के भीलमपुर छपरा गांव निवासी हृदेश सिंह सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त जवान थे। वे शहर में वे किराये के मकान में अपने परिवार के संग रहते थे। श्रावण मास में बाबा बैजनाथ धाम का दर्शन करने के बाद वे अपने घर पर पूजा-पाठ कराने के लिए गुरुवार को कार से अपने पत्नी और बच्चों के साथ गये हुए थे। पूजा-पाठ सम्पन्न होने के बाद देर रात परिवार के साथ कार से वापस शहर लौट रहे थे। रास्ते में मंदुरी हवाई पट्टी के समीप सामने से आ रही रोडवेज बस से उनकी कार की टक्कर हो गई। आमने-सामने की भिड़ंत में कार के परखचे उड़ गये। 








You must be logged in to post a comment.