back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

चक्रवाती तूफानः अगले 24 घंटे में ताकतवर हो सकता है ‘यास’, बंगाल की ओर तेजी से बढ़ा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कोलकाता। घातक चक्रवाती तूफान यास तेजी से पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ने लगा है। अलीपुर मौसम विभाग क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से मंगलवार को जारी बयान में बताया गया है कि सबसे पहले पूर्व मेदिनीपुर के समुद्र तट से तूफान के टकराने की आशंका है। उस समय इसकी गति 145 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले साल आए चक्रवात अम्फन की तुलना में नया तूफान अधिक घातक हो सकता है। अगले 12 घंटे के दौरान इस चक्रवाती तूफान की ताकत और अधिक बढ़ेगी।
इधर कोलकाता, हावड़ा, हुगली, पूर्व पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम में रुक-रुककर बारिश हो रही है। बुधवार सुबह से ही भारी बारिश की संभावना है। चक्रवात की वजह से समुद्र का जलस्तर 20 मीटर ऊपर तक उठ सकता है, जो सबसे घातक हो सकता है। 27 मई तक इसका असर रहेगा।
इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर राज्य सचिवालय नवान्न और अन्य संबंधित जगहों पर कंट्रोल रूम खोले गए हैं, जहां से पूरी परिस्थिति पर नजर रखी जा रही है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का पंचांग: 06 फरवरी 2026 – जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त और लक्ष्मी पूजा के उपाय

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में दैनिक पंचांग का विशेष महत्व है, जो हमें...

जियो प्रीपेड प्लान्स: 1.5GB डेली डेटा के साथ पाएं सबसे किफायती विकल्प!

जियो प्रीपेड प्लान्स: 1.5GB डेली डेटा के साथ पाएं सबसे किफायती विकल्प! आपके लिए कौन...

अदिति भाटिया: टीवी की रूही अब ‘द केरला स्टोरी 2’ से सिनेमा में मचाएंगी धूम!

Aditi Bhatia News: छोटे पर्दे से बड़े पर्दे की ओर रुख कर रही अदाकारा...

Vivo V70 Elite बनाम OnePlus 15R: कौन सा स्मार्टफोन आपकी जरूरत पूरी करेगा?

Smartphone Comparison: आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन चुनना किसी चुनौती से कम नहीं...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें