back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

अफगानिस्तान के दो प्रांतों में 16 तालिबानी ढेर, 8 गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

काबुल। अफगानिस्तान के दो प्रांतों में 16 तालिबानी आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया है। साथ ही 8 को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय की ओर से सोमवार को यह जानकारी दी गई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार उत्तरी कुंडूज प्रांत में अफगान नेशनल आर्मी के  कमांडो ने कोष तापा गांव में तालिबान के ठिकाने पर हमला कर 12 आतंकवादियों को ढेर कर दिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

साथ ही 8 अन्य आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पांच लोगों को मुक्त कराया गया है। मुक्त कराए गए लोगों और तालिबानी आतंकवादियों को सेना के कैंप में पहुंचाया गया है। इनके ठिकानों, हथियारों और विस्फोटक पदार्थों को नष्ट कर दिया गया।

उधर, दक्षिणी हेलमंद प्रांत में अफगानी वायुसेना ने नाद अली जिले के चाहे अंगीर इलाके में आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट कर दिया, जिसमें 4 आतंकवादी मारे गए हैं। हालांकि तालिबानी आतंकी संगठन की ओर से इस मामले पर कोई टिप्पणी जारी नहीं की गई है। 16 Taliban militants dead, 8 arrested in Afghanistan

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट के जुनून में 10वीं की परीक्षा छोड़ी, अब कहां जाएंगे बिहार के ये सितारे?

Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट की पिच पर जब सितारे गर्दिश में होते हैं, तो किताबों...

Bihar PACS Election: बिहार के 24 जिलों के 436 पैक्सों में 18 मार्च को होगा मतदान, जानें पूरी प्रक्रिया

Bihar PACS Election: सियासी अखाड़े में छोटे मगर अहम चुनाव का बिगुल बज चुका...

Darbhanga News: मंत्री जी का हंटर चला, घटिया सड़क बनाने वाली कंपनी 10 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

Darbhanga News: भ्रष्टाचार की दीमक जब विकास की नींव को खोखला करने लगे, तो...

टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले टीम इंडिया को मिली सबसे बड़ी खुशखबरी!

India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला हर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें