back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Mexico-City: मेक्सिको में बड़ा हादसा: ऊपर से गुजर रही थी मेट्रो ट्रेन तभी अचानक टूटकर गिर गया पुल, हादसे में 20 लोगों की मौत, 49 घायल

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको सिटी में सोमवार रात को मेट्रो का पुल गिरने से 20 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान मेट्रो ट्रेन पुल से गुजर रही थी। इस दुर्घटना में 49 लोग घायल भी हुए हैं। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है।

- Advertisement -

मेक्सिको सिटी मेयर क्लॉडिया शिनबाउम ने इस दुर्घटना में 20 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। 49 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय मीडिया में जारी की गई रिपोर्ट में दिखाया गया है कि मलबे में एक गाड़ी भी फंसी हुई है।

- Advertisement -

 मेयर ने बताया कि राहत कार्य जारी है और क्रेन के जरिए मेट्रो ट्रेन कोच को उठाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोच में अभी भी कुछ लोग फंसे हुए हैं।

- Advertisement -

मेक्सिको के विदेश मंत्री मार्सेलो एबरार्ड ने ट्वीट कर बताया है कि यह दुर्घटना मेट्रो की लाइन 12 में हुई है। इस मेट्रो लाइन पर लगातार अनियमितता बरतने का आरोप लगाया जाता रहा है। उन्होंने इस दुर्घटना को त्रासदीपूर्ण बताया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट के जुनून में 10वीं की परीक्षा छोड़ी, अब कहां जाएंगे बिहार के ये सितारे?

Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट की पिच पर जब सितारे गर्दिश में होते हैं, तो किताबों...

Bihar PACS Election: बिहार के 24 जिलों के 436 पैक्सों में 18 मार्च को होगा मतदान, जानें पूरी प्रक्रिया

Bihar PACS Election: सियासी अखाड़े में छोटे मगर अहम चुनाव का बिगुल बज चुका...

Darbhanga News: मंत्री जी का हंटर चला, घटिया सड़क बनाने वाली कंपनी 10 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

Darbhanga News: भ्रष्टाचार की दीमक जब विकास की नींव को खोखला करने लगे, तो...

टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले टीम इंडिया को मिली सबसे बड़ी खुशखबरी!

India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला हर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें