back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

बिहार के अररिया में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने मारी ऑटो को टक्कर, दो महिलाओं और दो बच्चों समेत 5 की मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

अररिया। सोमवार को ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो पर सवार पांच लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। (road-accident-truck-hits-auto-in-araria-5-death-7-injured) घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

अररिया-पूर्णिया मार्ग पर कुसियारगांव बेल चौक पेट्रोल पम्प के पास ये भीषण सड़क हादसा हुआ। मृतकों में तीन लोग रामपुर कोदरकट्टी और दो महेन्द्रपुर पूर्णिया के रहने वाले हैं।

- Advertisement -

 

जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना पाकर मौके पर सदर एसडीओ, एसडीपीओ सहित नगर थाना पुलिस पहुंची और राहत तथा बचाव कार्य में जुटी। मृतकों में रामपुर कोदरकट्टी के नुनूलाल ऋषि, कमलदाह के सुशीला देवी, पूर्णिया महेन्द्रपुर के मीनाक्षी कुमारी और गौरव कुमार और महावती देवी शामिल हैं।

बिहार के अररिया में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने मारी ऑटो को टक्कर, दो महिलाओं और दो बच्चों समेत 5 की मौत

वहीं घायलों में रामपुर कोदरकट्टी की सुमन देवी, राजकुमारी, दीपक कुमार ऋषि, फुल कुमारी, कमलदाहा के सुशील ऋषिदेव, रानीगंज रहड़िया के मिथुन ऋषिदेव हैं। हादसे का शिकार हुआ ऑटो पूर्णिया से अररिया की ओर आ रहा था जबकि ट्रक पूर्णिया की ओर जा रहा था।

बिहार के अररिया में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने मारी ऑटो को टक्कर, दो महिलाओं और दो बच्चों समेत 5 की मौत घटना के बाद सभी मृतक व घायलों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां से घायलों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया व भागलपुर रेफर कर दिया गया है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद एसडीओ शैलेश चंद्र दिवाकर, डीएसपी पुष्कर कुमार, डीटीओ विपिन कुमार यादव, अररिया बीडीओ आशुतोष कुमार, सीओ गोपीनाथ मंडल सहित रामपुर कोदरकट्टी पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण सदर अस्पताल पहुंचे।

बिहार के अररिया में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने मारी ऑटो को टक्कर, दो महिलाओं और दो बच्चों समेत 5 की मौत

बताया जाता है कि रामपुर कोदरकट्टी पंचायत के सभी लोग ऑटो रिजर्व कर पूर्णिया के रानीपतरा थाना क्षेत्र के महेंद्रपुर गांव रिश्तेदार के घर गए थे। वापस लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। मृतकों में नुनु लाल ऋषिदेव (50 वर्ष), सुशीला देवी (55 वर्ष), माहावती देवी (45 वर्ष), रामपुर के रहने वाले हैं। जबकि गौरव कुमार (5 वर्ष) व मीनाक्षी कुमारी महेंद्रपुर की है। ये दोनों नाना नुनु लाल के साथ रामपुर आ रही थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट के जुनून में 10वीं की परीक्षा छोड़ी, अब कहां जाएंगे बिहार के ये सितारे?

Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट की पिच पर जब सितारे गर्दिश में होते हैं, तो किताबों...

Bihar PACS Election: बिहार के 24 जिलों के 436 पैक्सों में 18 मार्च को होगा मतदान, जानें पूरी प्रक्रिया

Bihar PACS Election: सियासी अखाड़े में छोटे मगर अहम चुनाव का बिगुल बज चुका...

Darbhanga News: मंत्री जी का हंटर चला, घटिया सड़क बनाने वाली कंपनी 10 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

Darbhanga News: भ्रष्टाचार की दीमक जब विकास की नींव को खोखला करने लगे, तो...

टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले टीम इंडिया को मिली सबसे बड़ी खुशखबरी!

India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला हर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें