back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 1, 2026
spot_img

जिस्मफरोशी…रेड लाइट एरिया…और बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, पकड़ी गईं 12 लड़कियां, किए बड़े खुलासे…कांप जाएंगें आप

spot_img
- Advertisement - Advertisement

जिस्मफरोशी के धंधे के खिलाफ बड़ी छापेमारी अरवल में हुई है। जहां पुलिस ने एक रेड लाइट एरिया में छापेमारी की है। पुलिस ने वहां से जबरदस्ती जिस्मफरोशी के धंधे में धकेली जा रही सात लड़कियों को मुक्त कराया है।

- Advertisement -

जिले के सदर थाना क्षेत्र के जनकपुर धाम स्थित रेड लाइट एरिया में शनिवार देर रात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन सदर थाना और महिला थाने की ओर से टीम गठित कर छापेमारी की गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,शनिवार की देर रात जनकपुर धाम स्थित रेड लाइट एरिया में पुलिस ने छापेमारी की। रेड में बारह युवतियों को हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गयी। अरवल सदर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अन्य राज्य से लड़कियों को थिएटर में डांस करने के लिए लाया जाता है।

- Advertisement -

इसके बाद, उनके साथ मारपीट करके जबरन देह व्यापार में धकेल दिया जाता है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही, लड़कियां सड़कों पर भागने लगी। हालांकि, इसमें से कई लोगों को पकड़ कर महिला थाने लाया गया। पढ़िए पूरी खबर

छापेमारी के दौरान बारह महिलाओं को हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अन्य राज्यों से थिएटर के लिए लाए गए लड़कियों को मारपीट कर उसे देह व्यापार में धकेला जा रहा है।

लड़कियों से गंदा काम करवाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को देखते ही पीड़ित लड़कियां बाहर सड़क पर भागने लगी।

दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जनकपुर धाम रेड लाइट एरिया उड़ीसा की लड़कियों को रखा गया है। उनके साथ मारपीट कर जबरदस्ती जिस्मफरोशी करने का दबाव बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Bihar HPV Vaccine: अब बेटियों को नहीं छुएगा कैंसर का साया! 13 लाख किशोरियों को मुफ्त टीका, जानिए महाअभियान की पूरी डिटेल

इसके बाद पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम ने एक टीम गठित की जिसने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को मिली सूचना सच निकली, पुलिस ने रेड लाइट एरिया से सात लड़कियों को बरामद किया। फिलहाल सभी लडकियों से पूछताछ की जा रही है।

यह छापेमारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में किया गया। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम ने बताया कि छापेमारी में 7 लड़कियां पाई गई है। सभी को सदर थाने में बाल संरक्षण इकाई की टीम के द्वारा पूछताछ एवं सत्यापन किया जा रहा है। मामले की जांच हो जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Land Records: बिहार में भू-योद्धा सम्मान से मिलेगी गुमशुदा जमीन के दस्तावेजों को नई पहचान, पढ़िए ...बड़ा ऐलान

इसके अलावा भी कई महिलाएं और लड़कियां भाग रही थी, जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया और उसे पूछताछ के लिए महिला थाने लाया। सभी लड़कियों के पूछताछ के बयान पर संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

हिरासत में लिए गए लड़कियों को रात में ही सदर अस्पताल ले जाकर मेडिकल टेस्ट कराया गया और उनसे पूछताछ की, जिसके बाद उनकी पहचान सत्यापित की गई. कई लड़कियां उड़ीसा, बंगाल और अन्य राज्यों से थिएटर में काम करने को लेकर बुलाया गया था।

यह भी पढ़ें:  Bihar Budget Session: होली के रंग में रंगीन हुआ बिहार विधानमंडल, सियासी तल्खी की जगह दिखा सौहार्द

इसके बाद भी लोग शादी विवाह व अन्य फंक्शन में नृत्य संगीत कार्यक्रम में लड़कियां जाती थी, लेकिन अब बाहर से बुलाई गई। लड़कियों को जबरन बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की जा रही है और उससे देह व्यापार के धंधे में धकेला जा रहा है। इसको लेकर लड़कियों ने पुलिस को सूचना दी थी।

पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम ने बताया कि पीड़ित लड़कियों के बयान पर महिला थाने में मामला दर्ज किया गया है।आगे की कार्रवाई की जा रही है। संचालक को गिरफ्तार किया जाएगा। सभी लड़कियों की पहचान कराई गई है। मेडिकल टेस्ट के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है और उनके बयान दर्ज कर ली गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

गूगल फोटोज का नया स्टिकर फीचर: अब अपनी तस्वीरों को बनाएं खास!

Google Photos: गूगल फोटोज: टेक की दुनिया में गूगल अपने यूजर्स के अनुभव को...

Falgun Purnima 2026: कब है फाल्गुन पूर्णिमा? जानें तिथि और धार्मिक महत्व

Falgun Purnima 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा का दिन अत्यंत पावन और...

Bhoot Bangla: 14 साल बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन का कमबैक, डराएगा भी हँसाएगा भी!

Bhoot Bangla News: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार, अक्षय कुमार और कॉमेडी के मास्टर प्रियदर्शन...

T20 World Cup: जीत के बाद भी पाकिस्तान का सपना टूटा, सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर

T20 World Cup: क्रिकेट के रोमांचक मैदान पर हर गेंद, हर रन और हर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें