spot_img

रजिस्ट्री कार्यालय के कातिब समेत दो लोगों को अपराधियों ने घेरकर मारी गोली

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से बड़ी खबर है जहां बाइक सवार अपराधियों ने जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने केसरिया रजिस्ट्री कार्यालय के कातिब समेत दो लोगों को गोली मार दी। इसमें 48 वर्षीय मुंशी सत्य नारायण भगत को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

गोली सत्य नारायण के सीने में लगी, घायल को आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने केसरिया सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे मोतिहारी रेफर कर दिया। फिलहाल एक निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। घटना बुधवार की शाम कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मठिया की है।

जहां एक ही बाइक से बांसघाट निवासी कातिब सत्यनारायण प्रसाद एवं लाला छपरा निवासी शंभुनाथ प्रसाद रजिस्ट्री ऑफिस से चकिया स्थित अपने घर के लिए निकले थे।उसी दौरान चकिया केसरिया पथ पर बहुआरा नहर के समीप अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने आगे से घेर कर गोली मार दी।
गोली सत्य नारायण प्रसाद के सीने में लगी है, जिसमे वह गंभीर रूप जख्मी बताये जा रहे है, जबकि एक गोली शंभुनाथ प्रसाद के बाएं हाथ में लगी है। दोनों का इलाज मोतिहारी में चल रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna Crime News: यूट्यूब से सीखा अपराध! ऑनलाइन से मिर्च वाला स्प्रे भी मंगवाया... पढ़िए जब पटना में ज्वेलरी शॉप लूटने पहुंचीं युवतियां गिरफ्तार

कल्याणपुर थानाध्यक्ष रोहित ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। सत्यनारायण प्रसाद के बेटे से पूछताछ की गयी है, हालांकि कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। जख्मी सत्यनारायण प्रसाद की स्थिति में सुधार होने के बाद उनसे पूछताछ करने के बाद घटना की विस्तृत जानकारी मिल पायेगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga से बड़ी ख़बर - गलत ब्लड ग्रुप रिपोर्ट ने ली मरीज की जान, सामने आएं चौंकाने वाले खुलासे, अस्पताल समेत 2 लैब सील! जानिए

 

घायल केसरिया रजिस्ट्री ऑफिस में मुंशी का काम करते थे। वह काम कर घर लौट रहे थे। उनके साथ बाइक पर शंभुनाथ प्रसाद पीछे बैठे थे। जैसे ही कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मठिया के पास पहुंचे पीछे से बाइक पर सावर तीन अपराधियों ने घेर लिया।

पहले सत्य नारायण की पहचान की, फिर गोली चलाई। गोली सत्य नारायण के दाहिने साइड सीने में लगी है जो बाएं साइड से निकल गई है। जबकि पीछे बैठे शंभुनाथ प्रसाद के बाएं हाथ के अंगूठे में गोली लगी है। ताइद का किसी ताइद से पिछले दस 15 दिनों से विवाद चल रहा था, उसी को लेकर घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है।

ताइद सत्य नारायण के बड़े बेटे चंदन ने कहा कि पापा के नंबर से किसी ने फोन कर बताया की आपके पापा को गोली मार दी गई है। जिसके बाद हम लोग केसरिया सीएचसी पहुंचे जहां पता चला कि उन्हें मोतिहारी भेज दिया गया है। इलाज कर रहे डॉक्टर ने कहा कि मरीज की स्थिति नाजुक है।

कल्याणपुर थानाध्यक्ष रोहित ने कहा कि गोलीबारी को लेकर घायल के बेटे से पूछताछ की गई है। लेकिन उससे अभी तक कोई खास जानकारी नहीं मिली है। सत्य नारायण से पूछताछ के बाद ही घटना के कारण का पता चल पाएगा।

यह भी पढ़ें:  Bihar Police News: बड़ी खबर! बिहार पुलिस में लौट रहा जोनल सिस्टम, अपराधियों की अब खैर नहीं, कानून-व्यवस्था सुधरेगी!
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Army News: DCE का कमाल…दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के नवीन प्रकाश ने रचा इतिहास! भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र नवीन प्रकाश भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से दरभंगा जिले और संस्थान का नाम रोशन हुआ है, जो युवा#DarbhangaNews,#IndianArmy,#DCEAlumni

Bhagalpur Crime News: भागलपुर में जमीन नापी बनी खूनी जंग की वजह, पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जानिए पूरा मामला!

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में जमीन नापी को लेकर हुए खूनी संघर्ष में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक शिकाय#BhagalpurNews,#CrimeNews,#LandDispute

Darbhanga Liquor News: बेनीपुर में 42 लीटर अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार: क्या खत्म होगा शराब का धंधा?

दरभंगा के बेनीपुर में मद्य निषेध थाना पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 42 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में दो शराब तस्करों को भी गिरफ्ता#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LiquorBan

Kaimur Recruitment News: चौंकाने वाला खुलासा: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में जेल का सिपाही ही निकला मास्टरमाइंड!

Kaimur Recruitment News: बिहार पुलिस ने मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा खुलासा किया है। कैमूर मंडल कारा में तैनात एक सिपाही को धांधली के प्रयास में गिरफ#KaimurNews,#BiharRecruitment,#ExamScam