spot_img

वंदे मातरम पर बवाल, AIMIM और BJP में तू-तू मैं-मैं, भिड़ गए BJP और AIMIM के पार्षद

spot_img
- Advertisement -

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पार्षदों ने शपथ ग्रहण समारोह में जमकर बवाल काटा है। मामला वंदे मातरम् गाने को लेकर शुरू हुआ। भारतीय जनता पार्टी और एआइएमआइएम (AIMIM) के पार्षदों के बीच हंगामा इतना ज्यादा बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक आ गई।

- Advertisement -

जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने मौके पर हालात को संभाला और पार्षदों को सभा स्थल से बाहर निकाला। भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने आरोप लगाया है कि जब वंदे मातरम् समारोह में गाया जा रहा था, उस दौरान ओवैसी के पार्षद अपने स्थान से खड़े नहीं हुए। एआइएमआइएम (AIMIM) के पार्षदों की इस हरकत से बीजेपी के सदस्य नाराज हो गए।

- Advertisement -

नवनिर्वाचित पार्षदों और मेयर का शपथ ग्रहण समारोह चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCS) के नव प्रेक्षागृह में चल रहा था। शपथ ग्रहण के दौरान बीजेपी के पार्षदों ने वंदे मातरम गाना शुरू किया लेकिन इस दौरान एआइएमआइएम (AIMIM) के पार्षदों ने इसका विरोध किया और अपनी जगह पर बैठे रह गए।

- Advertisement -

महापौर हरिकांत अहलूवालिया और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में वंदे मातरम को लेकर हुए बवाल के बाद भाजपा पार्षदों ने एआईएमआईएम के नेताओं व पार्षदों की पिटाई की। इस मामले में पुलिस ने आइएमआइएम (AIMIM) के पार्षद की तहरीर पर भाजपा पार्षद राजीव गुप्ता और उत्तम सैनी को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। शनिवार को हिंदू संगठनों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह पार्क के पास चौराहा पर एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का पुतला दहन किया।

भाजपा नेताओं की तरफ से भी एआईएमआईएम पार्षदों के खिलाफ रात को तहरीर दी गई थी। वहीं, एआईएमआईएम के पार्षदों पर मुकदमा दर्ज नहीं होने से हिंदू समाज के लोगों में भारी आक्रोश है।

उनकी मांग है कि इस पूरे मामले की गहनता से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद इस मामले पर संज्ञान लें और पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए जाने चाहिए।

ओवैसी के पार्षदों की इस हरकत पर बीजेपी के सदस्यों ने नाराजगी जाहिर की। मामला धीरे-धीरे बढ़ने लगा और बात तू-तू, मैं-मैं तक आ गई।

दोनों पार्टी के सदस्यों के बीच तनाव बढ़ता गया और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इसके बाद शपथ ग्रहण हॉल में मामला बेकाबू हो गया तब प्रशासन को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि अगर एआइएमआइएम (AIMIM) के पार्षदों को वंदे मातरम् से दिक्कत थी तो वह चुप रहते लेकिन बेवजह उन्होंने टिप्पणी की और लोगों को उकसाने का काम किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शिवहर में सिलेंडर का खौफनाक ब्लास्ट! 6 घर जलकर खाक, 4 लोग बुरी तरह झुलसे

Bihar Cylinder Blast: बिहार के शिवहर में हुए भीषण गैस सिलेंडर ब्लास्ट में छह घर जलकर राख हो गए और चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है।#BiharNews,#ShivharBlast,#CylinderBlast

Death Penalty: मासूम से दरिंदगी करने वाले को दुष्कर्मी को फांसी! 60 दिन में कोर्ट ने दिया ऐतिहासिक फैसला

Pune Death Penalty: पुणे की विशेष अदालत ने साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी भीमराव कांबले को मात्र 60 दिन में फांसी की सजा सुनाई। यह महाराष्ट्र का पहला और ऐतिहास#PuneDeathPenalty,#MaharashtraCrime,#SwiftJustice

पटना मेट्रो पर CM सम्राट चौधरी का अल्टीमेटम: मलाहीपकड़ी तक तय हुई लोकार्पण की तारीख!

Bihar Metro: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो परियोजना पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने अधिकारियों को 02 जुलाई 2026 तक मलाहीपकड़ी तक मेट्रो का काम पूरा करने का निर्देश#BiharMetro,#PatnaMetro,#SamratChoudhary

बोधगया में सद्गुरु का दिव्य दर्शन: लाखों श्रद्धालुओं के लिए शांति का संदेश!महाबोधि मंदिर में भव्य स्वागत

Sadhguru: प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने सोमवार को बोधगया के महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना की। उन्होंने विश्व शांति, सद्भाव और मानवता के#Sadhguru,#BodhGaya,#MahabodhiTemple