spot_img

दिनदहाड़ पेट्रोल पंप मैनेजर को अपराधियों ने घेरा, पिस्टल सटाई और लूट लिए 10 लाख कैश

spot_img
- Advertisement -

नवादा से बड़ी खबर है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़ रोह में संचालित देवा फ्यूल स्टेशन के मैनेजर मनोज सिंह को कब्जे में लेकर पिस्टल की नोंक पर दस लाख रुपए लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

- Advertisement -

मामला जिले के कादिरगंज थाना इलाके का है जहां, कादिरगंज-कौआकोल पथ पर ओहरी मोड़ के समीप एक बाइक पर सवार दो की अपराधियों ने दस लाख लूटकर वहां से फरार हो गया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, रोह में संचालित देवा फ्यूल स्टेशन के मैनेजर मनोज सिंह पंप पर सेल के 10 रुपए लेकर नवादा बैंक में जमा करने जा रहे थे। रूपए बाइक की डिक्की में रखा था तभी बीच रास्ते में अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम देकर चंपत हो गए है।घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Development News: जिस बिहार का उड़ता था मजाक, उसने गरीबी घटाने में पूरे देश को छोड़ दिया पीछे! 20 साल में 13X बढ़ी कमाई, जानिए क्या कहते है ताज़ा रिपोर्ट्स

बताया जा रहा है जहां पचम्बा मोड़ के समीप सड़क लूट की बड़ी घटना हुई है। पेट्रोल पंप के मैनेजर से पिस्टल की नोंक पर बड़ी लूट को अंजाम दिया है।

अपराधियों ने 10 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। इस घटना की सूचना पेट्रोल पंप के मैनेजर ने स्थानीय पुलिस को दिया फिलहाल पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।

मैनेजर मनोज सिंह पंप पर सेल के दस लाख रुपए लेकर नवादा आ रहे थे। रुपए एसबीआई की मुख्य शाखा में जमा करना था। रुपए बाइक की डिक्की में रखा था।

वे जब ओहरी मोड़ से 500 मीटर आगे कादिरगंज की ओर बढ़े थे, तभी एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उन्हें रोका और रिवाल्वर भिड़ा दिया।

यह भी पढ़ें:  बदल गया Indian Army का Dress Code, लिपस्टिक से लेकर मूंछों की लंबाई तक, जानिए क्या-क्या बदलाव हुए?

हालात को भांपकर वे बाइक छोड़ शोर मचाते हुए भागने लगे। बाइक सड़क पर ही गिर गई। इस दौरान बदमाश डिक्की से रुपए निकाल रोह की ओर भाग निकले।

मैनेजर मनोज सिंह भागते हुए कादिरगंज थाना पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस निकली लेकिन संवाद प्रेषण तक लुटेरों का अतापता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी अमरीश राहुल बताने को तैयार नहीं है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime News: दरभंगा में चौंकाने वाला मामला! बेटे को छुड़ाने थाने पहुंचा पिता भी निकला नशेड़ी, तीनों सलाखों के पीछे, पढ़िए -नशे में...

दरभंगा के घनश्यामपुर में शराब पीकर हंगामा कर रहे बाप-बेटे समेत तीन लोग गिरफ्तार। पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से जांच के बाद बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई#DarbhangaNews,#BiharSharabbandi,#CrimeNews

Bihar Tourism News: बिहार के गया, राजगीर और नालंदा में बड़ा बदलाव! मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधा, जानें कैसे

बिहार सरकार गया, राजगीर, नालंदा में पर्यटन को बढ़ावा देगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने समीक्षा बैठक कर अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देने और हेलीकॉप्टर सेवा शु#BiharTourism,#GayaNews,#RajgirNalanda

Bhagalpur Bridge News: बड़ा फैसला: सुलतानगंज-देवघर पुल पर अब नहीं चलेंगे भारी वाहन, जानिए क्यों हुआ ये बड़ा बदलाव!

भागलपुर के सुलतानगंज-देवघर रेलवे ओवरब्रिज पर अब भारी वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। पुल की जर्जर हालत को देखते हुए पथ निर्माण विभाग ने यह बड#BhagalpurNews,#SultanganjOverbridge,#TrafficRestriction

Sitamarhi Smuggling News: एसएसबी का बड़ा एक्शन: सीतामढ़ी बॉर्डर पर जब्त हुई 2460 बोतल शराब, तस्करों में मचा हड़कंप!

सीतामढ़ी में एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 2460 बोतल देसी शराब और छह मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। इस दौरान दो तस्कर गिरफ्तार हुए जबकि चार अंध#SitamarhiSmuggling,#IndoNepalBorder,#LiquorSeizure